इन दिनों लगातार खाने में मिलावट के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब उत्तराखंड के देहरादून से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लोगों को 6 साल से नकली पनीर बना कर बेचा जाता रहा था। बता दें कि फूड एण्ड ड्रग्स विभाग के द्वारा बीते दिनों देहरादून के रायवाला में स्थिति एक पनीर फैक्ट्री में छापा मारा गया। जिसके बाद उस फैक्ट्री में बन रहे पनीर के सैम्पल को टेस्टिंग के लिए लेब में भेजा गया।
बता दें कि पनीर की सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है जोकि काफी हैरान करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक फैक्ट्री में बन रहा पनीर बिल्कुल भी सेहत के लिए सही नहीं है। वहीं यह पनीर के नाम पर फैक्ट्री में जहर बनाया जा रहाथा। इसे खाने से लोगों में कई गंभीर सेहत समस्याएं हो सकती है।
फैक्ट्री में तैयार किया जाता था नकली पनीर
सूत्रों से जानकारी मिलने पर उत्तराखंड के फ़ूड एंड ड्रग्स विभाग ने देहरादून के राजा जी पार्क से लगे जंगल किनारे एक पनीर फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी, और पनीर के तीन सैम्पल रुद्रपुर लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया। सैम्पल की रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि फैक्ट्री में आरारोट, एसिडिक एसिड के साथ पाम ऑयल से नकली पनीर तैयार किया जाता था, जोकि हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। वहीं इन तैयार पनीर को बिक्री के लिए ऋषिकेश और अन्य इलाकों में भेजा जाता था। हालांकि फ़ूड एंड ड्रग्स विभाग ने फैक्ट्री के मालिक पर मुकदमा चलानेकी की तैयारी कर रहे हैं।
