जब भी कोई महिला मां बनने वाली होती है तो उसके चेहरे पर एक अलग ही नूर नजर आता है। जी हां इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के आपको नये नये pregnancy लुक्स देखने को मिल जायेंगे। जहां एक महिला के लिए ये एक अलग ही फेज होता है, वहीँ दीपिका भी अपने इस फेज को भरपूर एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका एथनिक से लेकर स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स तक, एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक में इनदिनों नजर आ रही हैं। वे प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे वे पर्पल साड़ी में नजर आ रही हैं और वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीँ इन तस्वीरों से आपको फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की याद आ जाएगी ।
Pregnancy में किया flaunt
video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C9DQuzwAFIk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बता दें दीपिका पादुकोण की गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली पर्पल साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं जिसमे वे बेबी bump flaunt करती दिख रही हैं। उन्होंने नेकसेट और ईयररिंग्स के साथ लुक को संवारा है। स्मोकी आइज और स्लीक बन उनके लुक को फिनिशिंग टच दिया गया है।
माधुरी दीक्षित के लुक की दिला दी याद
दीपिका ने पर्पल साड़ी में जो फोटोज शेयर की है यूज़ देख आपको फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाने के दौरान माधुरी वाले लुक की याद आ जाएगी । माधुरी ने भी गाने में हंसी मजाक के दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। वहीँ ये सीन काफी ज्यादा ट्रेंड हुआ था। है.
यलो ड्रेस में भी दीपिका दिखा रही हैं बेबी बंप
video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C7ZUqPCtUJn/?utm_source=ig_web_copy_link
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यलो कलर की मैक्सी ड्रेस में फुटेज शेयर की थी, जिसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगीं। एक्ट्रेस ने मेकअप से एक्ससेरीज तक बेहद सिंपल रखी थी और सिर्फ ड्रॉप पर्ल ईयररिंग्स से लुक को पूरा किया था। सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक को उनका ये फर्स्ट प्रेग्नेंसी लुक खूब पसंद आया।
