पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के डॉक्टरों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के दौरान सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी साथ में मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम मान ने ऐलान किया कि वह जालंधर में मेडिकल टूरिज्म लेकर आएंगे।

सीएम मान ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए बताया कि पत्नी गुरप्रीत कौर से उन्हें पता कि यह पेशा कितना चुनौतीपूर्ण है। उनके कई दोस्त डॉक्टर हैं और उन्हें पता है कि कई बार डॉक्टर मरीज को बचाने में विफल हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

जालंधर में मेडिकल टूरिज्म लाने का वादा किया

डॉक्टरों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने पंजाब, खासकर जालंधर में मेडिकल टूरिज्म लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे चिकित्सा और हेल्थ सेक्टर को नए आयाम देगा और हमारे NRI समुदाय को अपने घर के नजदीक इलाज कराने का मौका देगा।

AAP सरकार के पास पंजाब के लिए हेल्थ की बड़ी योजनाएं

उन्होंने आगे कहा कि अब भारत में दक्षिण में मेडिकल टूरिज्म है, लेकिन पंजाब की आप सरकार के पास हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ी योजनाएं हैं। वे होशियारपुर और कपूरथला में पहले से ही दो बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। संगरूर में मेडिकल कॉलेज की जमीन का मुद्दा भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। वे पंजाब में नए कम्युनिटी सेंटर भी लाने की योजना बना रहे हैं।

मोहल्ला क्लीनिक से युवाओं को रोजगार भी मिला

मान ने कहा कि आप सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है। विदेशों से प्रतिनिधि मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए दिल्ली आते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की क्लीनिकों के जरिए उनकी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा किया है। एक मोहल्ला क्लीनिक को चार से पांच विशेषज्ञों की टीम चलाती है।

पीजीआई के डॉक्टरों पर बोझ

मान ने कहा कि पीजीआई के डॉक्टरों पर काम का बहुत बोझ है। यहां चार राज्यों जम्मू, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ के मरीजों का इलाज होता है। पंजाब को मेडिकल हब के तौर पर विकसित करने की जरूरत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के दौरान जब हमारे हजारों मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे थे, तब मुझे इसकी जरूरत और भी ज्यादा महसूस हुई थी।

राजीनीति बुरी नहीं, बल्कि इसमें हिस्सा लें

सीएम मान ने लोगों से कहा कि राजनीति बुरी नहीं है। इसमें बुरे लोगों की ज्यादा संख्या समस्या है। आपकी जिंदगी में हर चीज राजनीति से तय होती है, यहां तक कि आप क्या खाते हैं और क्या पहनते हैं, ये भी राजनीति से ही तय होता है। इसलिए राजनीति से भागें नहीं, बल्कि राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और बदलाव लाएं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके पास हर रोज युवा आते हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *