आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी कई समस्याओं से घिर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक प्रोस्टेट कैंसर भी है, जो पुरुषों में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। जिसके लक्षणों को अनदेखा न किया जाए तो ही बेहतर है। डब्ल्यूएचओ के रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 2020 में इस कैंसर से 10 मिलियन पुरुषों की मौत हो गई है।
वहीं यह बीमारी सबसे ज्यादा 60 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में सामनी देखा जाता है। हालांकि आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से आज कई युवा भी इसके चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर जुड़े इन तीन लक्षणों के बारे जानें, जो सामान्य यूरिन में देखे जा सकते हैं। चलिए इन लक्षणों के बारे में जानते हैं।
पेशाब से जुड़ी समस्या होना
अगर पुरुषों में पेशाब से जुड़ी किसी तरह की परेशानी होती है तो ये भी प्रोस्टेट कैंसर का एक लक्षण है। मतलब कि किसी पुरुष को पेशाब करते समय दर्द या तकलीफ महसूस होती है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि उन्हें प्रोस्टेट की समस्या हो सकती है। पेशाब के लिए बार-बार जाना, और पुरुषों के स्पर्म से खून आना भी इसके लक्षण है। यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यूरिन में खून आना
दूसरा महत्वपूर्ण संकेत पेशाब के स्तर में बदलाव है। अगर किसी पुरुष को पेशाब करते समय अचानक ब्लड आने लगे, तो इसे बिना देर किए डॉक्टरों से जांच करवाना चाहिए। पेशाब में खून आना प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकता है। इसका समय रहते इलाज करना बेहद जरूरी है।
यूरिन में डेली बदलाव आना
वहीं तीसरा संकेत डेली पेशाब में परिवर्तन आना है। अगर किसी पुरुष को पेशाब करने में सामान्य समय से ज्यादा लगता है , पेशाब की आवाज अचानक बदल जाए, या पेशाब की मात्रा में बदलाव आए, तो यह भी संकेत हो सकता है कि प्रोस्टेट समस्या है। ऐसे में आप उन्हें सामान्य समझने की गलती न करें और तुरंत डॉक्टर से कन्सल्ट करें।
