बारिश का मौसम आ चूका है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियाँ अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में हमें अपनी इम्युनिटी को स्ट्रोंग करने की जरूरत है। जो हमें विभिन्न प्रकार की एलर्जी, फ्लू और सर्दी से बचा सकती है। इसके लिए अआप कुछ टिप्स को फॉलो कर अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।
अदरक में है कई गुण
अब वो मौसम आ चूका है जब आप अदरक का सेवन आसानी से कर सकते हैं। बता दें अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सर्दी और खांसी से बचाने का काम करते हैं। अदरक में 400 से अधिक प्राकृतिक यौगिक होते हैं जिनमें से 6-जिंजरोल और 6-शोगाओल सूजन-रोधी प्रभाव प्रदान करते हैं। अदरक के पेस्ट, कसा हुआ या बारीक कटा हुआ यहां तक कि अदरक पाउडर के रूप में विभिन्न व्यंजनों में ऐड-ऑन के रूप में किया जा सकता है। ये चाय में भी डाला जाता है।
लहसुन देगा राहत
बता दें लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक होता है जो लहसुन में मुख्य सक्रिय घटक के रूप में कार्य करता है। इसकेस सेवन से प्रतिरक्षा में सुधार होता है। सूजन कम करने और संक्रमण से लड़ने में भी ये कारगर है। वहीँ एलिसिन को रिलीज़ करने के लिए, लहसुन को कुचलने, काटने या चबाने की आवश्यकता होती है, इसलिए उपयोग करने से पहले लहसुन को हमेशा काटना या कुचलना याद रखें। लहसुन को आप अपनी दाल, सब्जी और सूप में यूज़ कर सकते हैं।
हल्दी मेडिसिन का काम करती है
हल्दी में 300 से अधिक शक्तिशाली पोषक तत्व होते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन, नियासिन, फ्लेवोनोइड आदि होते हैं। ये सबसे सक्रिय और शक्तिशाली यौगिक होने के कारण करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसके सेवन से स्किन भी अच्छी होती है। मानसून के दौरान सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से लड़ने में ये मदद करता है। रात में हल्दी वाला दूध पीने से सूखी खांसी में राहत मिलती है। इसके अलावा गले की खराश होने पर भी इसका यूज़ किया जाता सकता है। ऐसे में से गर्म पानी के साथ लें राहत मिलेगी। इसके अलावा, इसे सूप, सब्ज़ी और करी में भी मिलाया जा सकता है।
अनार का सेवन करें
अनार विटामिन सी से भरपूर होता है इसमें मौजूद लाइकोपीन इम्युनिटी को बनाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है और मानसून के दौरान हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। अनार विटामिन ए, सी, ई और फोलेट से भरपूर होता है।
ब्लूबेरी डाइट में शामिल करें
इनमें फ्लेवोनोइड होता है जो निचले श्वसन पथ के संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और ऐसे संक्रमण और संबंधित खांसी से लड़ने में मददगार साबित हो सकती है। इनमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। मानसून के दौरान बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
ये वाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जो संक्रमण से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसका सेवन मध्य-भोजन के रूप में या कस्टर्ड, पुडिंग, पैनकेक आदि में टॉपिंग के रूप में किया जा सकता है।
हरी चाय पियें
इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव और रेडिकल उत्पादन को कम करके संक्रमण से बचाते हैं। दिन में एक बार ग्रीन टी पीना बेहतर माना जाता है। ललेकिन याद रखें इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा के कारण इसे ज़्यादा न पियें।
इन बातों का रखें ध्यान
स्ट्रीट फूड से दूर रहें
ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मसूर की दाल और नट्स को डाइट में शामिल करें
हाइड्रेट रहने के लिए साफ़ पानी का सेवन करें
डेली एक्सरसाइज करें
