बारिश का मौसम जितना लुभावना और सुहाना होता है उतना ही लोगों के लिए खतरनाक भी होता है। दरअसल बरसात के आने से कई तरह की बीमारिया भी आती हैं। इन्हीं में से आंखों में इन्फेक्शन होने का खतरा भी शामिल है, क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस की ग्रोथ तेजी से होती है। इसलिए, इन दिनों अपनी आंखों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। वही देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी के बाद अब बारिश हो रही है।
अगर आपके राज्य में भी बारिश हो रही है तो आपको भी अपनी आंखों के सेहत का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आप इन उपायों को ध्यान में रखकर अपनी आंखों को इन्फेक्शन के खतरे से बचा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
हवा से बचाव
बरसाती मौसम में अधिकतम धुल, रेत और कीटाणुओं का प्रदूषण होता है। इन्हें आंखों में प्रवेश से बचने के लिए, बारिश के दिनों में बाहर जाते समय अपनी आंखों को ढकना न भूलें। वहीं आप आंखों इन्फेक्शन से बचाने के लिए चश्मा का यूज कर सकते हैं।
साफ पानी का उपयोग
आंखों को साफ़ रखने के लिए हमेशा सुरक्षित और साफ़ पानी का उपयोग करें। बरसात के दिनों में अगर आपके आंखों में कुछ चला जाए तो उसे साफ करने के लिए केवल उबाले हुए और सुरक्षित पानी का उपयोग करें।
हाथ धोना
बारिशी मौसम में हर बार अपने हाथ धोना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप अपने गंदे हाथों से अपनी आंखों को टच करते हैं, तो आपको आंखों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप अपना हाथ अच्छे से साफ करके ही आंखों को टच करें।
साफ-सफाई का ध्यान रखें
अपनी आंखों की सफाई को लेकर बहुत सावधानी बरतें। कभी भी अपने हाथों से अपनी आंखें न रगड़ें और साफ कपड़ों से उन्हें पोंछें।
डॉक्टर से सलाह लें
यदि बरसाती मौसम में आपकी आंखों में किसी भी तरह की खुजली, लालिमा, या अन्य समस्याएं होती हैं, तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
इन सरल उपायों का पालन करके आप बरसाती दिनों में अपनी आंखों को संक्रमण से बचा सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की स्वास्थ्य पर संदेह है, तो डॉक्टर से नियमित रूप से सलाह लेना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।
