आज कल हर कोई खुद को टैटू के साथ स्टाइलिश दिखाने की होड़ में लगा हुआ है। कई लोगों ने तो अपने पूरे शरीर में टैटू बनवा लिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि टैटू बनवाने से ब्लड कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल स्वीडन में किए गए एक स्टडी में पाया गया कि टैटू से ब्लड कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इससे लिंफोमा (Lymphoma) बढ़ने का 21 प्रतिशत रिस्क हो सकता है।
लिंफोमा होने का खतरा
बता दें स्वीडन में लिंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि टैटू से भी कैंसर हो सकता है। शोधकर्ताओं ने 10 साल यानी 2007 से 2017 तक स्वीडिश नेशनल कैंसर रजिस्टर का विश्लेषण करने पर पाया कि 20 से 60 वर्ष के वे लोग जिन्होंने टैटू बनवाया था उन्हें कैंसर होने के अधिक चांसेस थे, जबकि जो लोग बिना टैटू के थे उन्हें इसका खतरा नहीं था।
वहीँ स्टडी में मिला कि टैटू बनवाने वाले लोगों में बिना टैटू वाले लोगों की तुलना में लिंफोमा का खतरा 21 प्रतिशत अधिक था। जिन लोगों ने पिछले 2 सालों में टैटू बनवाया था उनमें लिंफोमा का खतरा 81 प्रतिशत ज्यादा पाया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह समझना जरूरी है कि टैटू के लिए कौन सी स्याही यूज हो रही है यानी इसमें कौनसा केमिकल है, जो लिंफोमा के खतरे को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है बस दोनों के बीच कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है।
इन बातों पर ध्यान दें
अगर आप टैटू बनवाने का सोचा रहे हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें
प्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं
उस जगह पर जाएं जहां हाइजीन का काफी ख्याल रखा जाता हो
टैटू मशीन पूरी तरह से क्लीन हो
इसके अलावा हमेशा अच्छे ब्रांड का इंक यूज करवाएं
लोकल क्वालिटी इंक से दूर रहें
अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें
