कहते हैं जब कोई बहुत अकेला होता है तो वो भीड़ से दूर रहना पसंद करता है। ऐसे में ये कोई आम बात नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ से जुडी समस्या भी हो सकती है। लेकिन कई बार एकांत में समय बितानाकाफी बेनिफिट भी देता है। वहीँ ये सब व्यक्ति की परिस्थिति पर निर्भर करता है। दरअसल आजकल भागदौड़ से भरी जिंदगी में व्यक्ति के दिमाग में कई तरह की बातें चल रही होती हैं। जिससे ध्यान हटाने और मन को शांत करने के लिए अकेले रहना अच्छा माना जा रहा है। ऐसे में दक्षिण कोरिया में कई माता-पिता इन दिनों अपनी मर्जी से “हैप्पीनेस फैक्ट्री” में तीन दिन कैद हो रहे हैं।

हैप्पीनेस फैक्ट्री क्या है

दरअसल हैप्पीनेस फैक्ट्री में छोटे-छोटे कमरे होते हैं। इन कमरों में पेरेंट्स को लैपटॉप और फोन अपने पास रखने नहीं दिया जाता है। यहां पर कमरे के दरवाजे में “फीडिंग होल” बने हुए हैं जिससे दुनिया के बाहर का आभास कर सकते हैं। उन्हें वहां पर पहनने को नीली यूनिफॉर्म दी जाती है। ऐसे में कमरे की खाली दीवारें ही उनका साथी होती है।

आखिर ऐसा कौन लोग कर रहे हैं

बता दें ऐसा वो लोग कर रहे हैं जिनके बच्चे दूसरों से घुलने-मिलने की बजाय अकेले रहना पसंद करते हैं।  ऐसे में पेरेंट्स हैप्पीनेस फैक्ट्री में कैद रहते हैं। जिससे पता चल सके कि दुनिया की चहल-पहल से दूर एकांत में समय बिताने पर कैसा महसूस किया जाता है। हैप्पीनेस फैक्ट्री में दिन बिताने वाले पेरेंट्स का कहना है कि अब वो अपने बच्चों की भावनाओं को अच्छे तरीके से समझ पा रहे हैं।

अकेले रहने के बेनिफिट

कुछ समय के लिए अकेला रहना काफी लाभ देता है। कई बार जब हम किसी समस्या का हल खोजना चाहते हैं तो एकांत में बैठकर उसका समाधान ढूंढ लेते हैं क्योंकि अकेले रहने से व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति बढ़ने  लगती है। साथ ही जब दिमाग में शांति होगी तब व्यक्ति अपने काम को क्रिएटिव तरीके से आसानी से कर पाता है।

सोलो trip का सहारा लेते हैं लोग

कुछ लोग तो सोलो ट्रिप पर जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग शांती पाने के लिए बहुत सी जगह जाते हैं। आजकल के युवाओं में ये चीज सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। वो शांती पाने के लिए मेडिटेशन सेंटर पर कुछ दिनों के लिए जाते हैं। कई जगहें ऐसी होती हैं जहां आपको मोबाइल और लैपटॉप चलाने नहीं दिया जाता है।  बल्कि आपको एकांत में समय बिताना है। दुनिया की भागदौड़ से दूर अकेले ऐसी जगह पर रहना स्ट्रेस को कम करने में हेल्प करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *