अकसर आए दिन कई लोगों को सरकारी अस्पतालों में एक अच्छी स्वास्थ्य चिकित्सा न मिलने के मामले सामने आते हैं, जिसमें मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें बताया गया है कि भारत में सरकारी अस्पतालों की स्थिति को सुधारने के लिए एक व्यापक पहल शुरू की जाएगी। इस पहल के अंतर्गत, 50 फीसदी सरकारी अस्पतालों को डेढ़ साल के भीतर अनुसूचित जांच और सुधार कार्यक्रम (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स – NQAS) के माध्यम से आधुनिकीकरण करने की योजना बनाई गई है।
एनक्यूएएस लागू करने का मुख्य लक्ष्य
इस नए पहल के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों की सेवा गुणवत्ता को बढ़ाना है, ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। यह पहल भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी सुधार का माध्यम बन सकती है, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में विशेष रूप से गरीब और असहाय वर्ग के लोगों का ज्यादा उपयोग होता है।
इस पहल के अंतर्गत, सभी सरकारी अस्पतालों को एनक्यूएएस (NQAS) का पालन करना होगा, जिसके अंतर्गत अस्पतालों की सेवाओं को मापने और मूल्यांकन का प्रोसीज़रल मेथड का यूज करके दोबारा से जांच किया जाएगा। एनक्यूएएस का मुख्य लक्ष्य अस्पतालों की सेवाओं की गुणवत्ता को मानकों के अनुसार मापना और उन्हें विशेष प्रमाण पत्र द्वारा अवॉर्ड देना है। इससे न केवल सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि अस्पतालों की व्यवस्था और प्रबंधन में भी परिवर्तन आ सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने क्या बताया
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि एनक्यूएएस के तहत अस्पतालों को विशेष अनुमति और संसाधन प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे अपनी सेवाओं में वृद्धि कर सकें और नए मानकों को पूरा कर सकें। इस योजना में सरकारी अस्पतालों के स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सेवाओं में जांच की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकारी अस्पतालों को जनता के लिए एक और मानवीय दायित्व से संपन्न स्थान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि देश के हर नागरिक को उचित चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों, खासकर वे जो अर्थवयवस्था के कमजोर हिस्से से आते हैं।
इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने और अस्पतालों को मानकों के अनुसार सुधारने का प्रयास देश के स्वास्थ्य प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वैश्विक मानकों के अनुसार भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार हो सकती है और जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकता है।
क्या होता है NQAS
बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एनक्यूएएस) कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य अच्छे प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को मान्यता देना तथा समुदाय में सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार करना है।
