Alcohol side effect: शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है ये तो सभी को पता है। बावजूद इसके लोग शराब का सेवन हद से ज्यादा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इससे होने वाली मौतों में भी इजाफा हुआ है। इस बात की जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी है। मंगलवार who की एक रिपोर्ट में कहा गया कि शराब के कारण हर साल करीब 30 लाख लोगों की मौत हो रही है।

साथ ही यह भी कहा गया कि हाल के वर्षों में मृत्यु दर में थोड़ी कमी आई है। शराब और स्वास्थ्य पर संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की नवीनतम रिपोर्ट में आया है कि शराब के कारण हर साल दुनिया भर में लगभग 20 में से एक मौत होती है, जो शराब पीकर गाड़ी चलाने, शराब के कारण होने वाली हिंसा और दुर्व्यवहार और कई तरह की बीमारियों और विकारों के कारण होती है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने क्या कहा

बता दें रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में शराब के सेवन से 2.6 मिलियन मौतें दर्ज हुई थी हुईं थी। वहीँ अब नये आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में 4.7 प्रतिशत मौतें हुई हैं। लेकिन इनमें से लगभग तीन-चौथाई मौतें पुरुषों में हुई हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा, शराब का सेवन व्यक्तिगत स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं ये पुरानी बीमारियों, मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को बढ़ाने का काम भी करता है।

उन्होंने  ये भी कहा कि शराब पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ होती हैं, जिनमें लीवर का सिरोसिस और कुछ कैंसर भी शामिल हैं।

शराब पीने से क्या हेल्थ इश्यूज होते हैं

who के मुताबिक शराब का अधिक सेवन करने से

हार्ट और लीवर की बीमारियां होने का खतरा

लीवर और ब्रैस्ट कैंसर होने का खतरा

मेंटल हेल्थ इश्यूज बढ़ रहे है

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *