एक तरफ जहां सोशल मीडिया हमारा मनोरंजन का साधन है वहीं यह हमें घर बैठे चीजों की डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करने की भी सुविधा प्रदान करती है। ऐसे में हम सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ऑर्डर किये जाने वाले खाने में कुछ अन्य चीज निकलने के मामले भी सुनते हैं। कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला हर्षे की चॉकलेट सिरप को लेकर सामने आया है। अगर आप भी अपने बच्चे को चॉकलेट सिरप देते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल हाल ही में एक महिला ने हर्षे का चॉकलेट सिरप की बोतल में मरा हुआ चूहा पाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जोकि इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वहीं महिला ने ये चॉकलेट ज़ेप्टो के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर की थी। इससे लोग काफी गुस्से में है और उनमें खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि महिला ने ब्राउनी केक के साथ खाने के लिए ज़ेप्टो से हर्षे का चॉकलेट सिरप ऑर्डर किया था । जब महिला ने हर्षे चॉकलेट को केक पर डालना शुरू किया तो हर्षे चॉकलेट में लगातार छोटे बाल आते नजर आए। जिसके बाद महिला ने हर्षे का चॉकलेट सिरप को एक डिस्पोज़ेबल गिलास में पूरा डाला तो उसमें एक मरा हुआ चूहा मिला जिसे देख घर में बाकी सभी हैरान हो गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल  

https://www.instagram.com/p/C8Y4byZtmT7/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस पूरे घटना को एक वीडियो में रिकॉर्ड करके प्रमी श्रीधर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जोकि इन दिनों काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद कन्फेक्शनरी कंपनी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है। प्रमी श्रीधर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह सभी को अपनी आँखें खोलने के लिए एक सूचना है। जैसा कि वीडियो में उसने एक चम्मच पर कुछ सिरप डाला और कथित तौर पर उसे बालों की कुछ लटें मिलीं। फिर उसने सीलबंद ढक्कन खोला और सिरप को एक कप में डाला, जिस पर उसे एक मरा हुआ चूहा मिला।

ज़ेप्टो की कोई गलती नहीं

लोगों का कहना है कि इसमें ज़ेप्टो की कोई गलती नहीं है बल्कि सब गलती हर्षे चॉकलेट सिरप बनाने वाली कंपनी की है। अगर उत्पाद सील बंद करके आया है तो ज़ेप्टो इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को कुछ भी खिलाने से पहले जांच जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *