इन दिनों अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी हैं। इस भीषण गर्मी और लू लगने से लोग न केवल बीमार हो रहे हैं बल्कि इससे लोगों की जान भी जा रही है। दरअसल सिर्फ भारत की राजधानी दिल्ली की तो वहां सिर्फ 72 घंटे में गर्मी की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी हीटस्ट्रोक से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में सभी को सेहत को ध्यान रखना जरूरी है

दिल्ली में घातक बनी ये भीषण गर्मी

बता दें कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में कुल 22 मरीज भर्ती हुए। 5 की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो चुकी है, वहीं 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल में भर्ती हुए अधिकांश मरीज मजदूर हैं जो विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। हालांकि मरीजों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल में देरी से पहुंचना है।

हीट वेव से हो रहे हैं लोग मौत के शिकार

वहीं दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में बिहार से आए 70 साल के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान हीटस्ट्रोक की वजह से जान चली गई। इस अस्पताल में अभी तक कुल 7 लोग भर्ती हुए हैं, जिनमें हीटवेव की वजह से हाई ग्रेड फीवर के लक्षण देखने को मिले हैं। एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि 16 जून को हीट स्ट्रोक की वजह से एक और व्यक्ति की जान चली गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में वे लोग ही सबसे ज्यादा आ रहे हैं जो दिन के समय ज्यादा देर तक धूप में काम करते हैं। इन मरीजों की संख्या में 60 साल से बड़े लोग ज्यादा हैं। इन सभी मरीजों में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी, डीहाइड्रैशन, स्किन का रूखा होना और 105 डिग्री से भी ज्यादा बुखार के लक्षण शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को इन दिनों कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

भीषण गर्मी से बचने के उपाय

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें

काम हो तो चेहरे को कवर करके धूप में निकले

धूप से बचने के लिए आँखों पर चश्मा लगाएं

छतरी अपने साथ रखें

तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें

बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं

चक्कर, घबराहट जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कन्सल्ट करें  

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *