बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर अलका याघ्निग जिनकी आवाज का जादू पूरी दुनिया में फैला हुआ है। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि अलका को एक गंभीर बीमारी हो गयी है। दरअसल उन्हें एक रेयर डिसऑर्डर हो गया है जिसकी वजह से वह कुछ भी सुन नहीं पा रही हैं। इसकी जानकारी खुद अलका ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। वहीँ इस खबर को सुनकर अलका याग्निक के फैंस शॉक में है।

अलका को सुनाई देना हुआ बंद

दरअसल 90s के गानों को अपनी मधुर आवाज़ देने वाली अलका याग्निक इनदिनों ठीक से सुन नहीं पा रही हैं। उन्हें एक न्यूरो से जुडी समस्या हो गई है। उन्होंने बताया कि एक दिन फ्लाइट से बाहर आते हुए उन्हें ये एहसास हुआ कि वो सुन नहीं पा रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए ये भी कहा कि फैंस, फॉलोअर्स और साथी सिंगर्स तेज म्यूजिक से दूर रहें।

लोगों को लाउड म्यूजिक के लिए दी चेतावनी

अलका ने कहा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूं। कई हफ्ते बाद हिम्मत जुटाने के बाद मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को इसकी जानकारी दे रही हूं। मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक दुर्लभ नर्व हियरिंग लॉस बताया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। इस बात ने मुझे भी गहरा सदमा दिया है। मैं उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं।

इस बीच आप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा। वहीँ ये भी बता दें अलका याग्निक बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर है। एक जमाने में उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग थी। वे 25 से ज्यादा भाषाओं में गीत गा चुकी हैं। अलका के नाम 21 हजार से ज्यादा गीत गाने का रिकॉर्ड भी है। वह दो बार बार नेशनल अवॉर्ड विनर भी रह चुकी हैं।

क्या होता है नर्व हियरिंग लॉस

बता दें भीतरी कान या कान से दिमाग तक जाने वाली नस को नुकसान पहुंचने की वजह से कम सुनाई देता है, इसे ही नर्व हियरिंग लॉस कहा जाता है। वहीँ सुनने की क्षमता कम होने की इस तरह की समस्या हमेशा के लिए हो सकती है। वयस्कों में, उम्र बढ़ने और लंबे समय तक ज़्यादा शोर के बीच रहने से यह समस्या होने के चांसेस बढ़ जाते हैं

बच्चों और शिशुओं में जन्मजात असामान्यताएं या संक्रमण शामिल हैं। इतना ही नहीं कम सुनाई देने की इस तरह की समस्या में, ऊंची पिच टोन की आवाज़ भी दबी हुई लग सकती है। इस अवस्था में बैकग्राउंड में हो रहे शोर में शब्दों को पकड़ना मुश्किल हो सकता है।

बता दें इसके इलाज के लिए कान की मशीन और सहायक डिवाइस लगाया जाता है। जिसकी हेल्प से आप आसानी से और अच्छे सुन पाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *