क्या आपको भी लंबे समय से सर्दी-जुखाम है और ठीक नहीं हो रहा है। अगर हां तो आप इसे नॉर्मल समझने की गलती न करें। यह किसी गंभीर बीमारी की संकेत भी हो सकती है। दरअसल हाल ही में ऐसा ही मामला कनाडा से सामने आया है। जहां एक युवक को मामूली सर्दी-जुखाम होने पर उसकी कंडीशन ठीक होने की बजाए खराब होते चली गई।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह घटना आज की नहीं है बल्कि 2023 की है। वहीं यह मामला कनाडा के रहने वाले 33 साल की मेनार्ड की है जो एक पावरलिफ्टर है। उसे जनवरी 2023 में हल्की-सी जुखाम हुई, साथ ही उसकी पत्नी और तीनों बेटियों को भी जुखाम हुआ। लेकिन उसकी पत्नी और तीनों बेटियों का जुखाम कुछ दिनों में ठीक हो गया। लेकिन मेनार्ड का जुखाम ठीक होने की बजाए और बिगड़ता चला गया। ऐसे में जब उसकी पत्नी ने उसके स्किन को पीला होते देखी तो वो तुरंत जांच के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि मेनार्ड एक दुर्लभ वायरस का शिकार हुआ है। जिस वजह से उसकी किडनी और लिवर ने सही से काम करना बंद कर दिया है।

मेनार्ड इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था

मेनार्ड हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नामक एक वायरस का शिकार हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह बीमारी काफी दुर्लभ और खतरनाक है। वहीं इस वायरस का रोकने के लिए अभी तक कोई तरीका नहीं मिला है। हालांकि यह वायरस किसी को तब होती है जब आपकी डिफेन्स सिस्टम असामान्य रूप से अति प्रतिक्रिया करती है। अगर इसका समय पर इलाज न किया गया तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती है।

क्या है HLH के लक्षण

बुखार होना

सर्दी जुखाम होना

एनीमिया होना

थ्रोम्बोसाइटोपेनिया

कमजोरी महसूस करना

चक्कर आना और सिर दर्द होना

चिड़चिड़ापन महसूस होना

स्किन का पीला होना

होश खो देना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *