कोविड-19 के समय सभी लोगों ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन करवाया था। वहीं बीते दिनों पहले शोध में कोविड-19 के वैक्सीनेशन के साइडइफेक्ट की भी पुष्टि की गई थी। ऐसे में एक बार फिर हाल ही में की गई शोध में खुलासा हुआ है कि कोविड वैक्सीनेशन से गर्भवती महिलाओं में सीज़ेरियन सेक्शन और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम हुआ है।
क्या है पूरी स्टडी
BMJ यानी ग्लोबल हेल्थ जर्नल में दिसंबर 2019 से जनवरी 2023 तक के डेटा का मूल्यांकन करके एक स्टडी रिपोर्ट पब्लिश किया गया। इस स्टडी में शोधकर्ताओं को पता करना था कि क्या कोविड-19 के वैक्सीनेशन गर्भवती महिलाओं में सीज़ेरियन सेक्शन का जोखिम को कम करने में कारगर है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस स्टडी में 67 स्टडी का मेटा-विश्लेषण किया गया। जिसमें 1.8 मिलियन से भी अधिक महिलाएं शामिल थी। शोधकर्ताओं ने बताया कि इस वैक्सीनेशन से 9% सीज़ेरियन सेक्शन के जोखिम और 12% हाई ब्लड प्रेशर जोखिम की कमी देखी गई। इतना ही नहीं 8% महिलाओं के डिलीवरी के समय नवजात शिशुओं के लिए गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती होने का जोखिम कम हुआ है।
क्या पाया गया अध्ययन में
स्टडी के मुताबिक जिन गर्भवती महिलाओं ने पूरी तरह से कोरोना वैक्सीनेशन करवाई है। उनमें 61% सीज़ेरियन सेक्शन की कमी और हॉस्पिटल में भर्ती होने की 94% कमी देखने को मिली है।
शोधकर्ताओं का क्या कहना है
यूनिवर्सिटी बर्मिंघम की प्रोफेसर शकीला थंगारतिनम और स्टडी की प्रमुख लेखिका ने बताया कि हमारे द्वारा की गई स्टडी से यह निष्कर्ष निकलता है कि कोविड-19 के समय की कारवाई गई वैक्सीनेशन गर्भवती महिलाओं के लिए कितना फायदेमंद है। स्टडी के दौरान महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं में भी महत्वपूर्ण कमी देखी गई है।
