बच्चे हों या बड़े जंक फूड खाना कई लोगों की पहली पसंद होती है। इसमें भी सबसे ज्यादा नुडल्स को खाना लोग पसंद करते हैं, क्योंकि ये इंस्टेंट बन जाती है। लेकिन हाल ही में डेनमार्क के फूड अथॉरिटी की तरफ से साउथ कोरिया में बनने वाले नूडल्स पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं यहां के लोगों को नूडल्स न खाने की चेतावनी भी दी गयी है। बता दें फूड अथॉरिटी के मुताबिक, ये नूडल्स इतने तीखे हैं कि वे शरीर में जाते ही जहर के रूप में काम करने लगते हैं।
तीन तरह के नुडल्स पर लगा बैन
डेनमार्क के फूड अथॉरिटी की तरफ से साउथ कोरिया से आने वाले 3 तरह के नूडल्स पर बैन लगा दिया गया है। उनके मुताबिक ये तीनों मसालेदार नूडल्स काफी तीखे हैं जो कोई भी इनका सेवन करेगा उसके शरीर में जहर बन सकता है। इन तीनों नूडल्स को साउथ कोरिया की सबसे बड़ी नूडल्स बनाने वाली कंपनी सैमयांग फूड्स तैयार करती है। वहीँ इस कंपनी के नूडल्स दुनिया के हर कोने में भेजे जाते हैं।
बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी नुकसानदायक
बता दें बैन किए गए नूडल्स में बुलडक सैमयांग 3 x स्पाइसी एंड हॉट चिकन, बुलडक सैमयांग 2 x स्पाइसी एंड हॉट चिकन और बुलडक सैमयांग हॉट चिकन स्टू शामिल हैं। डेनिश पशु चिकित्सा और फूड एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि इन नूडल्स में कैप्साइसिन नाम का केमिकल प्रोडक्ट ज्यादा मात्रा में है। कैप्साइसिन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिससे लाल मिर्च का स्वाद मिलता है। बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से इससे हेल्थ ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है। डेनमार्क अथॉरिटी का कहना है कि इन नूडल्स की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इसका मार्केट भी बहुत बड़ा है लेकिन अब से ये नूडल्स डेनमार्क में बैन कर दिए गये हैं, क्योंकि ये बड़े लोगों के साथ- साथ बच्चों के लिए भी नुकसानदायक है।
डेनमार्क अथॉरिटी ने इसे खाने की दी चेतावनी
डेनमार्क अथॉरिटी ने इसे खाने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस नूडल्स के लिए माता-पिता को खास कर अलर्ट रहने की जरूरत है। डेनमार्क में लगा ये बैन सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन चुका है, कुछ लोगों ने बताया कि डेनमार्क में रहने वाले लोगों में तीखा खाने की क्षमता काफी कम होती है।
