इनदिनों मार्केट में खाना बनाने के लिए कई ब्रांड के तेल उपलब्ध है। सभी ब्रांड की कंपनियां अपने तेल को सेहत के लिहाज से बेहतर होने का दावा भी करती हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट में मिलने वाली सभी तेल शुद्ध नहीं होते हैं। कई ऐसे तेल है जो दिखने में तो असली लगते है लेकिन होते नहीं हैं। वहीं ऐसे तेल के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि के जोखिम बढ़ जाते हैं।
दरअसल आज के समय में खाना बनाने वाले तेलों में ट्राई-ऑर्थो-क्रेसिल-फॉस्फेट को मिक्स किया जाता है। यह एक फास्फोरस युक्त कार्बनिक यौगिक या एक कीटनाशक होते है जो सेहत के लिए काफी मुक्सानदह है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको शुद्ध तेल की पहचान करना आना बेहद जरूरी है। इसलिए हाल ही में FSSAI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को तेल की शुद्धता की पहचान करने के कुछ टिप्स बताए हैं। चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं।
FSSAI ने तेल की शुद्धता की पहचान के लिए शेयर की वीडियो
https://www.instagram.com/p/CT1oTCgBeXX/?utm_source=ig_web_copy_link
FSSAI ने वीडियो में बताया कि किसी भी तेल की शुद्धता की पहचान करने के लिए एक कटोरी में 2 मिलीलीटर तेल लें और उसमें एक चम्मच पीला मक्खन डालें। अगर तेल का रंग चेंज होता है तो तेल नकली है। वहीं अगर तेल का रंग चेंज नहीं होता है तो असली है।
घर पर तेल की शुद्धता जांचने के लिए ये करें
थोड़े से तेल को एक साफ कंटेनर में लें और उसे फ्रिज में रख दें। अगर तेल तेल जम गया तो असली है और नहीं जमा तो नकली है। दरअसल जैतून का तेल 30 मिनट में जमना शुरू हो जाता है।
वहीं कागज पर थोड़ा-सा तेल डाल कर उसे अच्छे सुखाएं। अगर तेल असली हुआ तो वो बिना किसी चिकनाई के एक समान पारदर्शी स्थान छूट जाएगा।
इसके अलावा आप तेल की खुशबू से असली और नकली की पहचान कर सकते हैं। दरअसल असली तेल में नेचुरल खुशबू आती है जबकि नकली तेल में कोई खुशबू नहीं आता है। साथ ही अगर कहीं कम दाम में तेल मिल रहा है तो इसका साफ मतलब है कि वो तेल मिलावटी है।
