मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां होती है। जिसमें से एक डेंगू भी है। डंगू से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं और लोगों की जान चली जाती है। वहीं डेंगू के इलाज के लिए कई सारे वैज्ञानिक शोध भी कर रहे हैं। ऐसे में डेंगू पर रिसर्च कर रहे एक शख्स की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसे लोग देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल वीडियो में शख्स खुद को हजारों की संख्या में मच्छरों से कटवाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा यह वीडियो
https://www.instagram.com/reel/C7j2dywp5ru/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि वीडियो में जो शख्स खुद को मच्छरों से कटवा रहा है वो ऑस्ट्रेलिया के एक वैज्ञानिक पेरन रॉस है। जो डेंगू पर काफी दिनों से शोध कर रहे हैं। जिसकी वीडियो वो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही वो पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि मच्छरों के लक्षणों और उनके जीवनकाल पर शोध करने के अलावा, एक एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजिस्ट के रूप में मॉस्किटो-मैन का काम मच्छरों के पिंजरों के अंदर अपना हाथ डालना और उन्हें दस सेकंड तक काटने देना है। उनका सबसे बड़ा काम 15,000 मच्छरों से कटवाना था। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस वीडियो में पेरन रॉस ने मच्छरों से भरे एक कांच के डिब्बे के अंदर अपना हाथ डालते है। कुछ ही देर में मच्छरों ने पेरन के हाथ में इतने हमले किए कि उनके हाथ पर बस दाने ही दाने दिखाई देता है।
क्या बैक्टीरिया युक्त मच्छर से डेंगू फैलता है
वैज्ञानिक पेरन रॉस के मुताबिक यह एक्सपेरिमेंट करने के लिए डिब्बे में मच्छरों के अंडों में बैक्टीरिया इंजेक्ट किया गया था। दरअसल उन्हें पता करना था कि क्या बैक्टीरिया से संक्रमित अंडों से निकले मादा मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है या नहीं। वहीं पेरन उन मच्छरों से खुद को कटवा कर यह चेक करता है कि उसे डेंगू होता है या नहीं होता है।
