अगर किसी इंसान के गले में छोटी-सी भी चीज फंस जाएं तो वो परेशान हो जाता है। ऐसे में किसी के गले में 7 साल तक एक रुपये का सिक्का फंस जाए तो क्या ही होगा। दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा ही चौकानें वाला मामला समाने आया है। जहां 12 साल के बच्चे के गले में पिछले सात साल से एक रुपए का सिक्का फंसा हुआ था। इतना ही नहीं बच्चे के गले में वो सिक्का गलने भी लगा था। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मुरलीपुरवा गांव के किसान महेश के 12 वर्षीय बेटे अंकुल की है। जिसे अप्रैल में सबसे पहले पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसे जांच के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया। जिसके बाद वह ठीक हो गया। लेकिन 4 जून को उसके गले में दर्द होना शुरू हुआ। जिस वजह से परिवारजनों ने बच्चे को जिला के एक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉ. विवेक सिंह ने उसके गले की जांच करने के लिए एक्स-रे कराने को कहा। जब डॉ. ने बच्चे की एक्स-रे रिपोर्ट देखी तो वह काफी हैरान हुआ। दरअसल जांच में बच्चे के गले में एक रुपये का सिक्का फंसा हुआ था और वो भी सात सालों से। फिर डॉक्टर के पूछने पर परिवार वालों ने बताया कि बच्चे ने कुछ साल पहले सिक्का निगल लिया था। लेकिन उसे किसी तरह की कोई परेशानी न होने पर उन्होंने इस चीज को इग्नोर कर दिया।

गले में सिक्का काला पड़ने लगा

डॉ ने बताया कि एक्स-रे कराने पर बच्चे की फूड पाइप की एक और सिक्का फंसा हुआ था। जिस वजह से बच्चे को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन सात सालों में गले में ही सिक्का फंसे रहने की वजह से वह सिक्का गले में ही काला पड़ने लगा। जिसके बाद बच्चे की सर्जरी करके सिक्का को बाहर निकाला गया। हालांकि अब बच्चे की हालत बेहतर है।

एंडोस्कोपी सर्जरी से निकाला गया सिक्का

बुधवार के दिन एंडोस्कोपी यानी दूरबीन से सर्जरी कर बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाला गया। वहीं गले से निकाले गए 1 रुपए के सिक्के पर साल 2010 लिखा था। जिसके बाद बच्चे के मामा ने बताया कि 7 साल पहले बच्चे ने यह सिक्का निगल लिया था। लेकिन काफी कोशिश करने के बावजूद सिक्का बाहर नहीं निकला। हालांकि इससे बच्चे को कभी-कभी उल्टी की भी समस्या होती थी।  

डॉ. ने क्या बताया

डॉ. ने बताया कि गले में 7 सालों तक एक सिक्का फंसे रहना काफी हैरान करने वाला मामला है। लेकिन इतने सालों तक गले में सिक्‍का फंसने की वजह से बच्चे का विकास रुक गया है। वहीं एक 12 साल के बच्चे जितना अंकुल का शारीरक विकास नहीं हो पाया है। इसके अलावा डॉ. ने बताया कि अभी सर्जरी करके सिक्के को बाहर निकाल दिया गया है लेकिन उससे गले में इन्फेक्शन होने खतरा हो सकता है। ऐसे में बच्चे का रेगुलर चेकअप कराना बेहद जरूरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *