आज कल तनाव यानि स्ट्रेस की वजह से ब्रेन में कई तरह की बीमारियाँ जन्म लेती हैं। ऐसे में एक बीमारी ब्रेन स्ट्रोक आने की भी है। दरअसल जब ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो इसका खतरा बनता है। तो ऐसे में इसके बारे जाना भी जरुरी है।

बता दें ब्रेन आने के पीछे दो कारण हो सकते हैं: इस्केमिक स्ट्रोक और हेमोरेजिक स्ट्रोक।

इस्केमिक स्ट्रोक में मस्तिष्क की नसे जाम होने गलती है। जिसके कारण इसमें सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है। वहीं, हेमोरेजिक स्ट्रोक में ब्रेन में खून लीक करने लगता है।

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण

बोलने में कठिनाई

मांसपेशियों की कमजोरी और पैरालिसिस

चलने-फिरने में होती है परेशानी

देखने में परेशानी

गंभीर सिरदर्द

स्ट्रोक के खतरे को कम कैसे करें

वजन को कम करें

बता दें स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए वजन को कण्ट्रोल में रखें। दरअसल अधिक वजन और मोटापा दोनों ही स्ट्रोक के लिए खतरा होता है। ज्यादा वजन होने से हाई बीपी और डायबिटीज होने का खतरा रहता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज के साथ कैलोरी सेवन पर भी ध्यान देना जरुरी है।

नियमित व्यायाम करना

डेली एक्सरसाइज करें। इससे आप हेल्दी रहेंगे जो इस तरह के स्ट्रोक के खतरे को कम करेगा। नियमित व्यायाम करने से ब्लूस शुगर और बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने से तनाव का स्तर कम होता है। व्यायाम शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

हेल्दी डाइट लें

स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट लें। डाइट में अलसी, अखरोट और सोयाबीन को शामिल कर सकते हैं। इन चीजों में हेल्दी फैट होने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। चीनी का सेवन कम से कम करें। डाइट में ताजे फल, सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज और मछली को शामिल करें।

आची नींद लें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। कम नींद से स्ट्रोक का खतरा बढ़ने के साथ तनाव भी बढ़ने का खतरा रहता है। नींद न पूरी होने कारण थकान, कमजोर याददाशत जैसी समस्याएं होने लगती है।

धूम्रपान से दूरी बना लें

स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए धूम्रपान का सेवन न करें। सिगरेट के धुएं में मौजूद निकोटीन ब्लड पर नेगेटिव असर डालता है। जिससे ब्लूस में क्लोट्स जमने लगते हैं। धूम्रपान करने से फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी कई गुना बढ़ता है। स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए धूम्रपान से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *