मसालों का यूज़ तो हर घर में खाना बनाने के लिए किया जाता है। ताकि खाने में टेस्ट आ सके। किचन में यूज़ होने वाले कई मसाले सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। लेकिन आपको बता दें हाल ही में राजस्थान में फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मसाला मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला कर कई मसालों को सीज कर दिया है। बता दें ये ताजा मामला राजधानी जयपुर का है।  

बाजार में बिक रहा है मिलावटी सामान

आपको बता दें फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की जा चल रही है। ऐसे में इस  अभियान के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थों को बजारा में आने से रोकने की कोशिश की जा रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इस साल के शुरुआती 4 महीनों में 5982 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। वहीं न्यायालय द्वारा करीब 68 लाख रुपए का जुर्माना भी इन पर लगाया जा चुका है। इसके बावजूद मिलावटी सामान बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है।

36 हजार किलो मसाला हुआ सीज

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में 36 हजार किलो से अधिक पिसा हुआ मसाला सीज कर दिया गया है।  

इन जगहों पर हुई कार्रवाई

अमित एंटरप्राइजेज पर 7350 किलोग्राम मिर्च पाउडर, एसके फूड्स पर लगभग 17 हजार 375 किलोग्राम मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर और एसएल फूड्स पर 11350 किलोग्राम मिर्च, हल्दी एवं धनिया पाउडर पर कार्रवाईके बाद इन्हें सीज कर दिया गया है। इस प्रकार इन प्रतिष्ठानों से कुल 36075 किलोग्राम पिसा हुआ मसाला मिलावट की आशंका होने पर सीज किया जा चूका है।

सरकारी नियमों की अवहेलना

बता दें एसएल फूड्स की तरफ से सरकारी नियमों की अवहेलना की गयी है, जिसके तहत थोक में मसाले पिसवा कर बिना लेबल के खुले में मसाले बेचे गये हैं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता और नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *