जो लोग शुगर, डायबिटीज और हार्ट से जुडी मेडिसिन लेते हैं, उनके लिए अब खुशखबरी है। दरअसल भारत सरकार की तरफ से कुछ बीमारियों के इलाज में ली जाने वाली दवाइयों के दाम को घटा दिया गया है। जो इन मरीजों को एक बड़ी राहत देने का काम करेगा।
दरअसल केंद्र सरकार ने 41 दवाओं और 6 फॉर्मूलेशन के दाम तय कर दिए गये हैं। इसके बाद शुगर, दर्द, हार्ट, लिवर, एंटासिड, इन्फेक्शन, एलर्जी, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक्स वाली 41 दवाएं सस्ती होंगी और इन दवाओं के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना होगा।
एनपीपीए ने बैठक लिया ये फैसला
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनपीपीए की 143वीं बैठक हुई और ये फैसला किया गया। इसके लिए गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें एनपीपीए एक सरकारी रेगुलेटरी एजेंसी है जो भारत में फार्मास्युटिकल दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करती है।
41 दवाएं होंगी सस्ती मिलेगी राहत
बता दें इन्फेकशन, एलर्जी के अलावा मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स मेडिसिन थोड़ी महंगी होती हैं, जिसके चलते सामान्य इलाज का खर्चा भी बढ़ जाता है। लिहाजा इन 41 दवाओं के सस्ते होने से आम लोगों की जेब को राहत मिल सकती है।
NPPA ने फरवरी में दवाएं सस्ती करने की बात कही थी
आपको बता दें पहले भी इसी साल फरवरी महीने में NPPA ने डाइबिटीज और हाइपरटेंशन दोनों बीमारियों में यूज़ होने वाली 69 दवाओं की कीमत कम की थी। एनपीपीए ने इन बीमारियों में इस्तेमाल की जाने वाली 69 दवाओं के फॉर्मूलेशन का रिटेल प्राइस तय किया था और 31 फॉर्मुलेशन वाली दवाओं की कीमतों पर फैसला लिया था।
