कैसा लगेगा आपको कि आप हॉस्पिटल में अपने जिस बॉडी पार्ट का ऑपरेशन करवाने गये हैं और वहां डॉक्टर्स द्वारा उसका ऑपरेशन न करके किसी और बॉडी पार्ट को ऑपरेट कर दिया गया हो। जी हाँ बात थोड़ी हैरानी वाली है, दरअसल केरल के कोझिाकोड में एक बच्‍ची के हाथ का ऑपरेशन करना था, लेकिन डॉक्टर्स ने उसके मुहं का ऑपरेशन कर दिया।

ऊँगली नहीं मुहं का ऑपरेशन किया गया

आपको बता दें केरल के कोझिाकोड में एक बच्ची के हाथ में पांच की जगह छह उंगलियां थी। परिवार वाले उसकी उस छटी उंगली को निकलवाने के लिए एक सरकारी अस्‍पताल में गये थे। जहाँ डॉक्टर्स द्वारा उसकी ऊँगली का ऑपरेशन करने की बजाय उसके मुहं का ऑपरेशन कर दिया गया। बता दें बच्‍ची ऑपरेशन थिएटर के अंदर ठीक ठाक अवस्‍था में पहुंची थी लेकिन जब वो बाहर निकली तो उसके मुंह में रूईं ठुसी हुई थी। उसके हाथ में पहले की तरह की छह उंगलियां दिखाई दे रही थी ।  जब परिवार वालों ने ये देखा तो वो भी हैरान रह गये। घंटों बाद पता चला कि डॉक्‍टर ने गलती से बच्‍ची के हाथ की जगह जीभ की सर्जरी कर दी है।

हंगामा मच गया

इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद केरल में हंगामा मच गया। तत्‍काल प्रभाव से राज्य सरकार ने ऑपरेशन करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बेजॉन जॉनसन को  फिलहाल सस्‍पेंड कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अस्‍पताल के निदेशक को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि विस्तृत जांच की जाए और आगे की कार्रवाई भी की जाए।

डॉ. के खिलाफ FIR दर्ज

बता दें इस पूरे मामले में जॉर्ज ने अस्पतालों को यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन किया जाए। इस बीच पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर डॉ. जॉनसन के खिलाफ fir दर्ज कर ली है।  कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, डॉक्टर पर आईपीसी की धारा 336 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

परिवार वालों का क्या है कहना

इस बारे में परिवार से बात की गयी तो पता चला कि बच्ची को अपनी जीभ से कोई दिक्कत नहीं थी। परिवार ने यह भी कहा कि अगर प्रक्रिया के कारण बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो अस्पताल अधिकारियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। परिवार का कहना है, अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह एक गलती थी क्योंकि उन्होंने एक ही तारीख पर दो बच्चों की सर्जरी रखी थी।  परिवार के एक सदस्य ने कहा कि डॉक्टर ने गलती के लिए परिवार से माफी मांगी है। घटना पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा कि यह गंभीर मेडिकल मिसकंडक्‍ट है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त डिसिप्लिनरी एक्‍शन की मांग की गयी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *