एक तरफ जहां देशभर में गर्मी का तापमान बढ़ रहा हैं वहीं कई राज्यों में आंधी और तूफान की के मामले भी आने शुरू हो गए हैं। दरअसल हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भारी आंधी के साथ ही बारिश भी हुई जिससे
लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन कई जगह पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने जैसी शिकायतें भी आ रही हैं। वहीं अब मुंबई में भी आंधी-तूफान और बारिश आफत बनी हुई है। दरअसल अकसर तेज आंधी-तूफान की वजह से जान-माल खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप आंधी-तूफान में कहीं बाहर फंस जाएं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है ताकि खुद को सुरक्षित रख सके। तो आइए जानते हैं तूफान में किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
आंधी-तूफान में फंस जाने पर इन बातों को ध्याम में जरूर रखना चाहिए
अगर आप घर में हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
घर के अंदर हैं तो बिजली बंद रखें
किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का यूज ना करें
लोहे और मेटल शीट से दूर रहें
शावर से ना नहाएं
पूरे घर को बंद रखें और घर से बाहर ना निकलें
कार को गैरेज जैसे एक ढके हुए क्षेत्र में रखें
बालकनी से ऐसी चीजें हटा दें जिनका आंधी में उड़ने या गिरने का डर हो
आंधी तूफान में बाहर हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
पेड़ के नीचे या उसके आसपास खडे ना रहे
नदी या स्वीमिंग पुल से तुरंत बाहर आ जाएं
अगर कार में बैठे हैं तो बाहर ना निकलें
किसी भी पाइपलाइन को ना छुएं
करंट आने वाली जगहों पर न रुकें
खुली जगह पर अपना वाहन कुछ देर के लिए रोककर खड़े हो जाएं
प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों पर कॉल करके मदद लें
