एक तरफ जहां अभी भी दुनियाभर में कोरोना का कहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है वहीं आए दिन कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। जी हां अब सऊदी अरब से भी कोरोना को लेकर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल हाल ही में सऊदी अरब की हेल्थ मिनिस्ट्री ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) को जानकारी दी है कि देश में 10 से 17 अप्रेल के बीच खतरनाक और तेजी से फैलने वाले मिडिल-ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) कोरोना वायरस के तीन मामले मिले हैं। जिसमे से एक संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
संक्रमित लोग पहले से थे बीमार
बता दें कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मिडिल-ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) कोरोना वायरस के तीन मामले मिले हैं। वहीं संक्रमित लोगों की उम्र 56 से 60 साल के बीच है। इतना ही नहीं ये लोग पहले से बीमार थे। वहीं इनमें से कोई भी हेल्थ केयर वर्कर नहीं था। हालांकि इस रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलने की आशंका बढ़ गई है।
जानें WHO ने क्या कहा
WHO के मुताबिक ये तीनों मामले रियाद की एक हेल्थ केयर से जुड़े हैं और इनके फैलने की जांच अभी की जा रही है। WHO ने बताया कि कुछ साल पहल भी कुल 5 MERS कोरोना के केस सऊदी अरब में रिपोर्ट किए गए थे जिनमे से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है और ना ही इसकी कोई वैक्सीन तैयार हुई है। ऐसे में लोगों को इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं MERS कोरोना वायरस क्या है, यह कैसे फैलता है और इसके लक्षण क्या हैं। आइल अलावा इससे कईसे बच जा सकता है।
क्या है MERS वायरस
मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) एक वायरल श्वसन रोग है जो मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोना वायरस (MERS‐CoV) के कारण होता है, जिसे पहली बार 2012 में सऊदी अरब में पहचाना गया था। वहीं डबल्यूएचओ के मुताबिक इससे शिकार होने वाले करीब 36 फीसद पीड़ितों की मौत हो चुकी है।
हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि इससे होने वाले मौतों की संख्या इससे और ज्यादा होगा क्योंकि MERS-CoV के हल्के मामले मौजूदा निगरानी प्रणालियों से छूट सकते हैं। वहीं मरने वालों की लिस्ट हॉस्पिटल और लेब के आकड़ों के आधार पर होती है।
ऊंटों से फैलता है संक्रमण
MERS-CoV एक ज़ूनोटिक वायरस है, जिसका अर्थ है कि यह जानवरों और लोगों के बीच फैलता है। मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण एशिया के कई सदस्य देशों में MERS-CoV की पहचान की गई है और इसे ड्रोमेडरी ऊंटों में मानव संक्रमण से जोड़ा गया है।
क्या हैं MERS वायरस के लक्षण
तेज बुखार होना
खांसी की समस्या होना
सांस की लेने में तकलीफ होना
दस्त की समस्या होना
इस वायरस से ऐसे करें बचाव
इस वायरस से बचने के लिए आप किसी ऐसी जगह पर जानें से बचें जहां जानवर हों, जिसमें खेत, खलियान, फार्म, बाजार आदि शामिल हैं। खासतौर पर जहां ऊंट मौजूद हों। अगर आप जाते भी हो तो उसके बाद आप हाथ को जरूर धोएं।
खासतौर पर अगर आप किसी जानवर को छूते हैं तो पहले और बाद में हाथों को 20 सेकंड तक मेडिकल सोप से धोएं। अगर कोई जानवर बीमार है, तो उससे दूरी बनाना ही समझदारी होगी।
