अकसर बच्चे गर्मियों के दिनों में बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें धूप में स्कूल आना-जाना होता है और कुछ बच्चे धूप में भी खेल कूदते हैं। जिस वजह से उन्हें सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। दरअसल शरीर में पानी की कमी की वजह से बच्चों को कई बार चक्कर आना, बेहोशी जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में बच्चों को हाइड्रैट रखना बहुत जरूरी है।

अगर आप भी अपने बच्चे को पूरी गर्मी डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाना चाहती हैं तो आज से ही बच्चों के डाइट में इन चार ड्रिंक्स को जरूर शामिल करें। इन्हें पीने से बच्चे हाइड्रैट ही नहीं होंगे बल्कि उनकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। आइए इन ड्रिंक्स के बारे जानते हैं।

नारियल पानी पिलाएं

गर्मी से बचाने के लिए आप अपने बच्चों को नारियल पानी भी दे सकते हैं। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होता है जैसे विटामिन, मिनरल एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस होता है। यह इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा इससे आपका बच्चा हमेशा हाइड्रैट रहेगा।

नींबू पानी

आप अपने बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें घर में बना नींबू पानी भी पिला सकते हैं। दरअसल विटामिन सी से भरपूर नींबू पानी इम्युनिटी बूस्ट कर संक्रमण से लड़ने के लिए आपको तैयार करता है साथ ही चिलचिलाती धूप के चलने शरीर में हुई पानी की कमी को भी पूरा करता है। यह एक बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक होता है जिससे बच्चों को ठंडक का एहसास होता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को नींबू पानी जरूर पिलाएं।

तरबूज का जूस

इन दिनों आप अपने बच्चों को तरबूज का जूस जरूर पिलाएं। बता दें कि इसमें पानी 95 फीसदी होता है। इस वजह से यह बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है। वहीं इसमें पोटेशियम,मैग्नीशियम और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इससे आपका बच्चा काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेगा।

बेल का शरबत

वहीं आप इन दिनों बच्चों को बेल का शरबत भी पीला सकते हैं। दरअसल इसकी तासीर काफी ठंडी होती है इस वजह से यह शरीर को ठंडा और हाइड्रेट करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट,विटामिन सी, फाइबर होता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *