यूं तो दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो अपनी खासियत की वजह से अपनी अलग पहचान और खिताब अपने नाम किया है। इन्हीं में से ब्रिटेन के जेसन हॉल्टन भी है जो अपने देश में सबसे भारी व्यक्ति के रूप में गिने जाते हैं। लेकिन हाल ही में 4 मई को जेसन हॉल्टन की 33 साल की उम्र में ऑर्गन फेल हो जाने की वजह से मौत हो गई है। बता दें कि उनकी मौत 34वें जन्मदिन से एक हफ्ते पहले ही हो गई थी।

लगभग 318 किलो वजन था

बता दें कि जेसन हॉल्टन का वजन लगभग 318 किलो था। जिस वजह से साल 2015 में उन्हें हेविएस्ट मैन का खिताब भी दिया गया था।  मोटापे की वजह से उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी काफी सारी परेशानियां झेली है। वहीं उनकी तबीयत खराब होने पर जेसन रॉयल सरे के काउंटी अस्पताल में 6 फायर फाइटर की मदद से भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ता पहले ही जेसन को बता दिया था कि उनके पास ज्यादा टाइम नहीं है।

बॉडी के अंगो ने काम करना बंद कर दिया

रिपोर्ट के मुताबिक बहुत ज्यादा मोटापा होने की वजह से उनके ऑर्गन पूरी तरह से काम करना बंद कर दिए थे। जिस वजह से हॉल्टन दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि सबसे पहले उनकी किडनी काम करना बंद कर दिया था। हॉल्टन की मां बताती हैं कि “वह शायद आठ जिंदगियां जी चुका है। मुझे लगा कि डॉक्टर उसे बचा लेंगे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका।”

हॉल्टन डेली 10 हजार कैलोरी सेवन करते थे

मीडिया रिपोर्ट की माने तो वो अपने पिता के मौत के गम से उभरने के लिए अपने किशोरावस्था में बहुत ज्यादा खाना शुरू किया था। वह रोजाना दस हजार कैलोरी लेते थे यहां तक कि डोनर कबाब भी उनके नाश्ते का हिस्सा बन गया था।

चार साल पहले अपने फ्लैट में गिर गए थे हॉल्टन

साल 2022 में जेसन को कई बार छोटे स्ट्रोक और ब्लड क्लॉटिंग का सामना करना पड़ा था। साथ ही वो पिछले साल की किसी एक इंटरव्यू में बताए थे कि साल 2020 में वह अपनी तीसरी मंजिल फ्लैट से गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें 30 से ज्यादा फायरमैन और इंजीनियर की टीम ने मिलकर क्रेन की मदद से अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से करीब 7 घंटे की मेहनत के बाद उन्हें एयरलिफ्ट किया था। इसके बाद वो यह भी बताते है कि उन्हें ये बात बहुत दुखी करती है कि वह ब्रिटेन के सबसे भारी व्यक्ति हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *