जब से कोविशील्ड बनाने वाली ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कोर्ट में खुलासा किया है कि कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक, खून के थक्के, ब्रेन स्ट्रोक जैसी साइड इफेक्ट हो सकती है तब से ये खबर लोगों के बीच एक विवाद बना हुआ है। इतना ही नहीं इस खबर से कुछ लोग काफी ज्यादा डरे हुए भी हैं। वहीं बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अपनी एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने हार्ट अटैक पर बात की है और दावा किया है कि उनके हार्ट अटैक के पीछे की वजह कोविशील्ड वैक्सीन हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वो कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर रिसर्च करना चाहते हैं। ऐसे में आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जानें एक्टर श्रेयस तलपड़े ने इंटरव्यू में क्या बताया
अभिनेता श्रेयस तलपड़े बताते हैं कि 14 दिसंबर 2023 को उन्हें अचानक बैचेनी महसूस हुई। जिसके बाद वे हॉस्पिटल पहुंचे तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हार्ट अटैक के बाद डॉक्टरस ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई थी। बता दें कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं, समय पर दवाइयां ले रहे हैं और सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे।
एक्टर ने हार्ट अटैक का ताल्लुक COVID-19 वैक्सीन को बताया
इंटरव्यू के दौरान बताते हैं कि वो सिर्फ महीने में एक बार ही ड्रिंक करते हैं। साथ ही वो बताते है कि वो न तो तंबाकू का सेवन करते हैं और न ही उन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है। वहीं उस टाइम उनका कोलेस्ट्रॉल का लेवल थोड़ा हाई था जोकि आज के टाइम वो नॉर्मल है और वो उसके लिए मेडिकेशन ले रहे थे जिस वजह से उनका थोड़ा सा बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो गया था। अगर इतना ध्यान रखने के बाद ये हो सकता है तो फिर इसका कारण कुछ और ही है। वे आगे बताते हैं कि COVID-19 वैक्सीन के बाद से ही उन्हें कुछ थकावट महसूस होने लगी थी जिसे नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में अनुमान लगाना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि हार्ट अटैक आने के पीछे की वजह कोविड या फिर वैक्सीन जुड़ा हुआ है।
अब वैक्सीन पर रिसर्च करना चाहते हैं श्रेयस
बता दें कि श्रेयस तलपड़े को जबसे उन्हें यह संदेह हुआ है कि उनके हार्ट अटैक का कनेक्शन कोविड वैक्सीन से है। तब से वो इसके बारे में और भी ज्यादा रिसर्च करने को इच्छुक हैं। वे पता लगाना चाहते हैं कि कोविड से बचने के लिए हमने जो वैक्सीन अपनी बॉडी मेइ लगवाई है वो शरीर के अंदर जाकर हमारे शरीर पर किस तरह का असर डाल रही है।
