गर्मी के इस मौसम में लू लगने के कारण उलटी, दस्त जैसी परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। इससे बचने के लिए अक्सर डॉक्टर उन्हें ओआरएस घोल पीने की सलाह देते हैं। दरअसल ओआरएस पीने से मिनटों में आराम आ जाता है।
ओआरएस यानि ओरल रीहाइड्रेशन साल्ट। जब शरीर में लिक्विड पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और शरीर बुरी तरह से डिहाइड्रेट हो जाता है। तब डिहाइड्रेशन से बचने और शरीर को रीहाइड्रेट करने के लिए ORS पीने की सलाह दी जाती है।
लेकिन आपको बता दें बाजार में इन दिनों ORS के नाम पर कई नकली प्रोडक्ट बिक रहे हैं। जिसका नेगेटिव असर सेहत पर पड़ता है। वहीँ ये भी बता दें हाल ही में ओआरएस को लेकर अपने इन्स्टाग्राम पर फ़ूडफार्मर रेवंत हिमतसिंगका ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने नकली और असली ओआरएस के बारे में जानकारी दी है।
Fssai द्वारा विनियमित एनर्जी ड्रिंक
रेवंत हिमतसिंगका के मुताबिक बाजार में एक ऐसी हेल्थ ड्रिंक बेची जा रही है जिसे ओआरएस का नाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि असली ors एक दवा है, वहीँ नकली ors सिर्फ fssai के द्वारा विनियमित एक एनर्जी है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि यदि ors पर सिर्फ fssai का निशान है तो ये नकली है।
चीनी की मात्रा ज्यादा
आपको बता दें नकली ors में चीनी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। वहीँ इसमें सोडियम की मात्रा बेहद ही कम होती है। जो डीहाइड्रेशन और उलटी दस्त को बढ़ा सकता है। वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे एनर्जी ड्रिंक पर छोटे शब्दों में लिखा होता है, Not an ors और not recommended to be consumed in Diarria। जिसे अक्सर इसे खरीदने वाले नहीं पढ़ते हैं।
इस तरह पहचाने असली और नकली ors को उसके लिए आप दिए गये लिंक पर क्लिक कर सकते हैं https://www.instagram.com/reel/C6V8cEtrVEV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
