इंसान की सेहत उसके लिए एक खजाना होती है। अगर आपकी सेहत ही आपका साथ न दे तो आप लाचार हो जाएंगे, इसलिए हम आपको एक ऐसी गलती के बारे में बताएंगे जो इंसान अक्सर करता है, जिससे उसकी सेहत खराब हो जाती है। आप बहुत बार ऐसा करते होंगे कि रात का खाना सुबह या सुबह का खाना रात को खा लेते होंगे। अक्सर लोग भोजन को फ्रिज में रख देते हैं और गर्म कर या फिर बिना गर्म किए खा लेते हैं। ऐसा करने से आपका समय तो बचता है, लेकिन आपकी सेहत खराब हो जाती है। गर्म खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है और जरूरी भी।
अगर आज की बदलती और भाग दौड़ वाली जिंदगी की बात करें तो लोगों के पास गर्म खाना खाने का वक्त ही नहीं रह गया है। लोग सुबह जल्दी के चक्कर में खाने को फ्रिज से निकालते हैं, गर्म भी नहीं करते और चले जाते हैं तो यहां जानें कि ठंडा और बासी खाना खाने से आपको क्या नुकसान हो सकता है।
Side effects of Stale and Cold food
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप खाने को गर्म खाएंगे तो उसमें बैक्टीरिया का खतरा नहीं होगा, वहीं अगर आप ठंडा या बासी खाना खाएंगे तो बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने का खतरा रहता है। जो लोग खाने को गर्म नहीं करते, वे अक्सर पेट की सम्सयाओं से गुजरते हैं। ठंडा खाना खाने वाले लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है, जिनसे उन्हें बहुत सी परेशानियां हो जाती हैं।
पाचन क्रिया पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। ये धीमी हो जाती है, जिस वजह से आंत में कार्बोहाइड्रेट फर्ममेंटेड हो जाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि जो भी खाना आप खाएं वे ताजा और गर्म हो। इस प्रकार से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और बाकी काम करने के लायक भी बनेंगे।
