हर कोई चाहता है कि उसकी सेहत अच्छी रहे, उसे किसी भी प्रकार का कोई रोग न हो। अच्छी सेहत ही स्वस्थ दिमाग को जन्म देती है और स्वस्थ दिमाग ही अच्छी सेहत को। शरीर को स्वस्थ रकने के बहुत से उपाय हैं। आप योग कर सकते हैं, जिम जा सकते हैं, एरोबिक कर सकते हैं और भी बहुत सी चीजें हैं जिसके जरिए आप शरीर स्वस्थ रख सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी होता है।

अच्छी डाइट फिट रखने में आपके शरीर को मदद करेगी, लेकिन अगर आप किसी दूसरी चीज के आदी हैं तो आपकी सारी मेहनत पानी में जा सकती है। जी हां, अगर आप नशे या तम्बाकू के भी आदी हैं तो ये शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है, तो चलिए यहां जानते हैं कि कैसे तम्बाकू छोड़ा जाए।

उपाय

अगर निकोटीन की लत है तो रिप्लेसमेंट दवा का उपयोग करें। डॉक्टर से भी निकोटीन रिप्लेसमेंट उपचार के बारे में पूछे सकते हैं। जिन स्थानों पर आप अधिकतर धूम्रपान करते हैं या तम्बाकू चबाते हैं तो वहां से बिल्कुल दूर रहें। ये भी जानकारी रखें कि कौन सी चीज आपको ज्यादा ट्रिगर करती है और उससे दूरी रखें। अगर इच्छा हो रही हो धूम्रपान या तम्बाकू की तो इंतजार करें। अपना ध्यान वहां से हटा कर कहीं और लगाएं। तम्बाकू की लत को हटाना चाहते हैं तो उसकी जगह किसी दूसरी चीज का सेवन करें या चबाय।

आप डॉक्टर की भी मदद ले सकते हैं, लेकिन आपको सबसे पहले ये सब छोड़ने के लिए पूरी तरह से पक्का होना पड़ेगा।

तम्बाकू छोड़ने की दवा

वैरेनिकलाइन , बुप्रोपियन , निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी, जैसे कि निकोटीन गम, निकोटीन लोजेंजेस, निकोटीन पैच, निकोटीन इन्हेलर, निकोटीन नैसल स्प्रे, निकोटीन पैच, लोजेंज आदि उपलब्ध हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *