जब से सोशल मीड‍िया ने जोर पकड़ा है तब से हर एक चीज को अच्छे से किया जाता है और देख-परख के बाद ही व्‍यक्‍त‍ि कोई चीज खरीदता है। यह बात स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट्स पर भी लागू होती है। हम सब फेस वॉश का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन कभी यह नहीं सोचते क‍ि आख‍िर एक अच्‍छे फेस वॉश का पीएच स्‍तर क‍ितना होना चाह‍िए। जबकि‍ एक अच्छे फेस वॉश का पीएच लेवल आपकी त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। पावर ऑफ हाइड्रोजन (pH) का मतलब होता है हाइड्रोजन की शक्ति, यह एक तरह का स्‍केल है जो क‍िसी पदार्थ का एसिडिक नेचर मापने का काम करता है। यह स्‍केल 0-14 तक होती है, ज‍िसमें 7 को न्‍यूट्रल माना जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि स्किन का पीएच लेवल कितना होना चाहिए।

त्वचा का प्राकृतिक pH स्तर क‍ितना होना चाहिए

हमारी त्वचा का प्राकृतिक पीएच स्तर लगभग 4.5 से 5.5 के बीच होता है। यदि पीएच लेवल असंतुलित हो जाए तो त्वचा की सतह पर मौजूद सुरक्षा परत कमजोर हो जाएगी और इससे त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे ड्राईनेस, जलन, एक्ने और समय से पहले झुर्रियों का आना।

फेस वॉश का पीएच लेवल त्‍वचा के ल‍िए क्यों जरूरी?

जब आप फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं तो उसका पीएच स्तर आपके चेहरे के प्राकृतिक एसिडिक को प्रभावित कर सकता है इसलिए, सही पीएच स्तर वाला फेस वॉश आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ उसकी प्राकृतिक नमी और सुरक्षा को बनाए रखने में मदद करेगा। यदि फेस वॉश का पीएच स्तर बहुत ज्‍यादा है तो यह त्वचा की नमी छीन सकता है और इससे त्वचा ड्राई और सेंस‍िट‍िव हो सकती है। यदि फेस वॉश का पीएच स्तर बहुत कम है तो यह त्वचा में जलन या रेडनेस का कारण बन सकता है।

एक अच्‍छे फेस वॉश का पीएच स्‍तर होना चाह‍िए इतना

एक अच्‍छे फेस वॉश का पीएच लेवल 4.5 से 6 के बीच होना चाहिए। यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर के करीब होता है और इस तरह यह त्वचा की सुरक्षा परत को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से साफ करता है। यह संतुलन बनाकर रखता है और त्वचा को न तो बहुत ड्राई बनाता है और न ही बहुत ऑयली बनाता है।

हाई पीएच वाले फेस वॉश के नुकसान

ज‍िस भी फेस वॉश का स्‍तर 7 से ऊपर होता है वो उच्‍च पीएच स्‍तर की श्रेणी में आता है। ऐसे फेस वॉश त्‍वचा से नेचुरल ऑयल को हटा देते हैं। इस कारण त्‍वचा ड्राई और सेंस‍िट‍िव हो जाती है। यह न सिर्फ आपकी त्‍वचा को हान‍िकारक बैक्‍टीर‍िया के प्रत‍ि सेंस‍िट‍िव बनाते हैं बल्‍क‍ि त्‍वचा की चमक को भी कम करते हैं।

कम पीएच वाले फेस वॉश के नुकसान

बहुत कम पीएच स्तर (4 से नीचे) वाले फेस वॉश त्वचा को ज्‍यादा एसिडिक बनाते हैं। इससे त्वचा में जलन, रेडनेस और सेंस‍िट‍िवि‍टी बढ़ सकती है। खासतौर पर सेंस‍िट‍िव‍ त्वचा वाले लोगों को ऐसे फेस वॉश का इस्‍तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एलर्जी की संभावना बढ़ सकती है।

ऐसे चुनें सही फेस वॉश

ऑयली स्किन के लिए

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप हल्की एसिडिक नेचर वाला फेस वॉश चुनें। ड्राई या सेंस‍िट‍िव त्वचा के लिए हल्का और मॉइश्चराइजि‍ंग फेस वॉश ज्‍यादा सही होता है।

स्किन एक्सपर्ट्स की लें सलाह

अगर आपकी त्वचा पर अक्सर एलर्जी होती है तो फेस वॉश चुनने से पहले स्‍क‍िन एक्‍सपर्ट से सलाह लें।
एक अच्छे फेस वॉश का pH स्तर 4.5 से 6 के बीच होना चाहिए ताकि आपकी त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत सुरक्षित रहे और त्वचा को बिना किसी नुकसान के गहराई से साफ किया जा सके।

ऐसा फेस वॉश चुनें

हमेशा ऐसे फेस वॉश चुनें ज‍िसका पीएच स्‍तर आपकी त्‍वचा के प्राकृत‍िक पीएच के करीब हो, यानी 4.5 से 6 के बीच।

सल्फेट्स फ्री फेस वॉश

ऐसे फेस वॉश की तलाश करें जिसमें सल्फेट्स न हों क्योंकि ये आपकी त्वचा के प्राकृतिक ऑयल को छीन सकते हैं। प्राकृतिक और हाइड्रेटिंग तत्वों वाले फेस वॉश चुनें जैसे कि एलोवेरा, ग्लिसरीन और विटामिन-ई।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *