बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपनी बॉडी में पोषक तत्वों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए लगातार मल्टीविटामिन टैबलेट लेते हैं। यदि आपको किसी पार्टिकुलर विटामिन की डिफिशिएंसी है, तो डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सप्लीमेंट्स लेने में कोई बुराई नहीं है। परंतु यदि आप पोषक तत्वों को बैलेंस करने के लिए और शरीर में ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने के लिए मल्टीविटामिन ले रही हैं, तो आपको इनसे बचना चाहिए। इनकी जगह विटामिन और मिनिरल्स जैसे खास पोषक तत्वों से भरपूर लड्डुओं का नियमित सेवन कर सकती हैं।

ये लड्डू बिना किसी साइड इफेक्ट के बॉडी में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट चैताली राठौड़ भी मल्टीविटामिन की जगह इस खास लड्डू को खाने की सलाह देती हैं। तो चलिए जानते हैं ये क्या हैं, और ये आपकी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकते हैं (Multivitamin ladoo recipe)।

यहां हैं मल्टीविटामिन लड्डू की रेसिपी (Multivitamin ladoo recipe)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

नट्स: अखरोट, बादाम, पिस्ता, काजू, अंजीर
सीड्स: कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज, खसखस
घी (मात्रानुसार)
सूखा नारियल (स्वादानुसार)
खजूर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *