अगर आप भी किसी खाने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोच रहे हैं तो जरा सम्भल कर भाग लें। दरअसल हाल ही में केरल के पलक्कड़ जिले में एक दुखद घटना सामने आई, जहां 50 साल के एक शख्स की इडली खाने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। यह घटना कोल्लापुरा में ओणम के एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां इडली खाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। सुरेश ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जल्दी-जल्दी इडली खाने के चक्कर में उसने तीन इडली एक साथ मुंह में डाल लीं, जिससे उसकी सांस रुक गई।

प्रतियोगिता के दौरान हुई घटना

प्रतियोगिता में शामिल होने के दौरान सुरेश की हालत अचानक बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि सांस की नली में इडली फंसने के कारण उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज

पुलिस ने इस घटना को अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज किया है और आयोजकों से पूछताछ शुरू कर दी है। मरने वाले के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठे किए जा रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

इडली बना मौत का कारण

यह घटना यह दर्शाती है कि खाने की प्रतियोगिताओं में सावधानी न बरतने से जान का खतरा हो सकता है। जल्दबाजी में खाना निगलने से सांस की नली ब्लॉक हो जाती है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *