प्रेगनेंसी का समय किसी भी महिला के लिए सबसे खास और महत्वपूर्ण पल होता है। इस दौरान और इसके बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को काफी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इस बदलाव में शरीर से लेकर खाने पीने तक सब कुछ आ जाता है। इस समय में उन्हें कई तरह की फूड क्रेविंग्स भी होती है। कई बार उनका मन कुछ बाहर का खाने का करता है, कई बार मिट्टी, कोल्ड्रिंक या खट्टी चीजें खाने का मन करता है। इन क्रेविंग्स को कंट्रोल करना मुश्किल है, लेकिन इनमें से बहुत सी चीजें मां और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
Cravings
डॉक्टर का कहना है कि इस समय अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसी कंडीशन में किसी भी तरह की फूड क्रेविंग नॉर्मल है। बहुत से कारण है जिसके चलते प्रेगनेंसी में क्रेविंग होती हैं।
जैसे कि एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन में बदलाव होना। जिससे भूख और खाने की पसंद में बदलाव आता है। पोषक तत्वों की कमी की से भी ऐसा हो सकता है।
How to Control Cravings
एक्सपर्ट के का कहना है कि प्रेगनेंसी में अगर बाहर का खाना खाने का मन करे तो उसकी जगह कोई और ऑपशन लेलें। पोर्शन कंट्रोल का भी ध्यान रखें। हेल्दी खाना ही खाए। अगर कुछ चॉकलेट जैसी चीजें खाने का मन करे तो उसकी जगह खजूर, अंजीर या घर पर बने लड्डू ही खाएं। ज्यादा पानी पिएं।
