इंसान शरीर का बड़ी अच्छी तरह से ध्यान रखना जानता है या कोशिश करता रहता है कि उसका शरीर ठीक रहे, लेकिन क्या कभी मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सोचा है? उसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ऐसा कई बार होता है कि हमें मानसिक समस्या होती है, लेकिन उसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है।

अगर दिमाग से जुड़ी समस्याओं की बात करें तो बाइपोलर डिसऑर्डर एक गंभीर स्थिति है। जिसे मैनिक-डिप्रेशन डिसऑर्डर भी कहा जाता है। यह किसी को भी हो सकता है। इस समस्या में व्यक्ति की मनोदशा में बहुत उतार-चढ़ाव होता है।

Bipolar Disorder लक्षण- इसमें दो तरह के एपिसोड हैं। मैनिक एपिसोड और डिप्रेशन एपिसोड। जिसका वर्णन किया गया है।

Manic Episode- इस एपिसोड में इंसान बहुत खुश या उत्साहित महसूस करता है। उसे आत्म प्रशंंसा का अनुभव होता है। तेजी से बात करने की आदत, फैसले लेने में दिक्कत होना, जोखिम भरा व्यवहार करना, आसानी से ध्यान भटक जाना, बहुत ज्यादा एनर्जी आदि इसके लक्षण हैं।

Depression Episode- अगर इस स्थिति में हैं तो इंसान को अक्सर लंबे समय तक उदासी का एहसास होता है। निराशा रहती है। एनर्जी में कमी हो जाती है। कोई भी काम करने में मन नहीं लगता, फिर वो चाहे मनपसंद ही क्यों न हो। रोजाना के काम करने में दिक्कत। खुद को नीचे गिराते रहना, आत्मविश्वास की कमी, नींद ज्यादा आना या कम, भूख और वजन में बदलाव होना। आत्महत्या के विचार आना।

किस वजह से होता है Bipolar Disorder?

अगर आपके परिवार में हैं तो खतरा है कि आपको भी हो सकता है। इसके अलावा दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर बैलेंस बिगड़ना। सेरोटोनिन और डोपामाइन भी इसके लक्षण उत्पन्न कर सकता है। यदि मानसिक स्थिति और हार्मोनल इंबैलेंस हो तो भी इसकी संभावना है। बहुत बड़ा जीवन में बदलाव आना या ज्यादा तनाव लेना।

Cure

इसके इलाज के बहुत से तरीके हैं। जैसे कि इसका उपचार करने वाली दवाइयां जिससे मूड स्थिर रह सके। इसके अलावा साइकोथेरेपी, पूरी और सही नींद, संतुलित आहार और रोजाना कसरत इसे कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *