कई बार बच्चों की हाइट समय के हिसाब से धीरे धीरे हो रही होती है। ऐसे में माता-पिता चिंतित हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चे की हाइट का बढ़ना मुश्लकिल है या अब बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगी। इस स्थिती में उन्हें चिंता लेने की जरूरत नहीं है। कुछ चीजें हैं जिनकी वजह से उनकी हाइट को बढ़ने में मदद मिल सकती है।
Balanced Diet
संतुलित आहार बच्चों के विकास के साथ-साथ सभी के विकास के लिए जरूरी है। संतुलित आहार सिर्फ हाइट बढ़ाने में ही मददगार नहीं है, बल्कि इससे शरीर में अंदरूनी विकास भी होता है। हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी आदि पोषक तत्व मिलने चाहिए।
Exercise
व्यायाम बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम करने से उनके शरीर पर असर पड़ेगा। दौड़ना, योग आदि चीजों से हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।
Proper sleep
पर्याप्त नींद विकास के लिए बेहद जरूरी है। जब हम सोते हैं तो शरीर विकास हार्मोन का उत्पादन करता है जो हाइट बढ़ाने में मदद करता है।
डॉक्टर की सलाह
अगर आपको फिर भी चिंता है कि उम्र के हिसाब से आपके बच्चे की हाइट बेहद छोटी है तो ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। वे आपके बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए कुछ टेस्ट और उपचार बता सकता है।
