यह सभी को पता है कि मनुष्य शरीर के लिए अच्छा खाना कितनी जरूरी है। एक्सपायर खाना खाने से इंसान का शरीर खराब हो सकता है साथ ही और भी जानलेवा दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में फ्लाइट में यात्रियों को एक्सपायर फूड परोसने की एक खबर साामने आई है।
गोरखपुर से बेंगलुरु जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री को एक्सपायर फूड पैकेट परोसा गया, जिसके बारे में व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया और अकासा एयरलाइंस से शिकायत की। बता दें कि इसके बाद, एयरलाइंस ने भी माना कि अनजाने में कुछ यात्रियों को एक्सपायर ब्रेकफास्ट परोसा गया। एयरलाइंस ने दावा किया कि मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

अब जानते हैं कि एक्सपायरी डेट, बेस्ट बिफोर या यूज बाय डेट, इन सभी संकेतों का क्या मतलब होता है। आपके लिए यह जानना जरूरी है।
Best Before
इसका मतलब है कि जो तारीख बताई गई है, उसे बाद भी सामान को इस्तेमाल करना ठीक है, लेकिन उसके स्वाद, स्मेल में कमी आ सकती है।
Use Buy
इसे प्रोडक्ट सेफ्टी का इंडिकेटर कहते हैं। यह दूध, दही, मीट, ब्रेड जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों पर होता है।
Expiry Date
इसका अर्थ होता है कि इस तारीख के बाद प्रोडक्ट यूज करना बेकार है। अगर आप यूज करते हैं तो आपको सेहत के बिगड़ने का डर है।
