समोसे खाने किसे पसंद नहीं होते हैं। सभी के मनपसंद होते हैं समोसे, लेकिन अगर सोचे कि उसमें से कोई ऐसी चीज निकल आए, जो खोने लायक न हो तो कैसा लगेगा। ऐसी ही एक खबर गाजियाबाद से सामने आई है। गाजियाबाद में एक बड़ी स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग निकली है। इस खबर से काफी हंगामा मच गया है। पुलिस द्वारा शॉप के संचालक को काबू कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ समोसे लेने स्वीट शॉप पर गया और फिर चला गया।थोड़ी देर बाद वह ग्राहक फिर वापिस आया और कहा कि समोसे के अंदर से मेंढक की टांग निकली है। जिसके बाद उन्होंने हंगामा मचा दिया। जब काउंटर पर मौजूद शख्स ने कहा कि गिर गया होगा। इसके बाद बात और ज्यादा बिगड़ गई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शॉप के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई और समोसे का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। ऐसी अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में आपको सचेत रहना चाहिए कि क्या खाना है और क्या नहीं। हर जगह ऐसे ही गंदे तरीके से सामान बनता है तो हमें नहीं खाना चाहिए, बल्कि अपने घर में सफाई में बना सकते हैं और मजे उठा सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *