गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए एक कोमल समय होता है। इस समय उसे बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ता है और यह समय बहुत से बदलाव भी लाता है महिला के शरीर में। इस दौरान बहुत सी समस्याएं होती हैं, जैसे कि पैरों में सूजन, पेट के निचले हिस्सों में खुजली या जलन और पाचन संबंधी समस्याएं। ये समस्याएं आम मानी जाती है। लेकिन इन समस्याओं के साथ कुछ महिलाओं को इसके दौरान मसूड़ों से खून आने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
जब गर्भावस्था के समय मसूड़ों में खून आने लगता है तो कई महिलाएं घबरा जाती हैं। हो सकता है कि उन्हें खून के साथ-साथ मसूड़ों में दर्द और सूजन भी हो। लेकिन आप घबराएं न और यहां जानें कि गर्भावस्था में मसूड़ों से खून निकलना आम बात है कि नहीं।
गर्भावस्था में Gum Bleeding सामान्य?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान अगर मसूड़ों से खून आता है तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है।मेडिकल की भाषा में इसे प्रेगनेंसी जिंजिवाइटिस कहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मसूड़ों से खून आने की समस्या हार्मोनल बदलाव के कारण होती है।
अगर यह समस्या एक से दो दिन तक रहे तो इसमें डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन अगर तीन दिन से ज्यादा रहे तो अपने डॉक्टर से शीघ्र बात करनी चाहिए।
Ways to Prevent Gums Bleeding
अगर आप चाहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान मसूड़ों से खून आने और सूजन की समस्या न हो तो, रोजाना दिन में 2 बार ब्रश करें। जोकि रात को सोने से पहले करना बहुत जरूरी है। माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शरीर को इस दौरान हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है और इसी के चलते दिन में करीब 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप बार-बार पानी पीते हैं तो मसूड़ों को ड्राई रहने में मदद मिलती है और इससे खून निकलने की समस्या नहीं होगी। साथ ही कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर खाना खाएं।
