ट्रेंड और फैशन के चलते लोग अपने शरीर पर टैटू बनवाना पसंद करते हैं। टैटू महिला और पुरुषों दोनों में काफी प्रचलित है। लेकिन, इस बात का भी आपको पता होना चाहिए कि टैटू बनवाना जान के लिए जोखिम वाला काम है। टैटू बनवाने से लिम्फोमा नामक बीमारी का शिकार हो सकते हैं जो कैंसर का एक प्रकार है।

Tattoo craze in Young Generation

यंगस्टर्स में टैटू बनवाने का चलन काफी अधिक है। कई लोग अपने माता-पिता, प्रेमी-प्रेमिका और खुद के नाम का टैटू बनवाते हैं और कुछ रंग-बिरंगे, अलग-अलग प्रकार के डिजाइन वाले टैटू बनवाते हैं। ये टैटू दिखने में तो बहुत अच्छे और आकर्षक लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए उतने ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं।

Blood Cancer का रिस्क

जानकारी के अनुसार रिसर्च में बताया गया है कि टैटू बनवाने से स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचता है और ‘लिम्फोमा’ ब्लड कैंसर होने का खतरा होता है। टैटू बनवाने की वजह से लिम्फैटिक सिस्टम में कैंसर का रिस्क 21% बढ़ जाता है। बता दें कि टैटू बनाने वाली स्याही भी शरीर में गंभीर बीमारियां करने का साहस रखती हैं।

क्या Tattoo सेहत के लिए ठीक है?

जब हम टैटू बनवाते हैं तो उस समय स्याही का एक बड़ा हिस्सा लिम्फ नोड्स में जमा हो जाता है। जिसका परिणाम बहुत खतरनाक होता है। आपको बता दें कि डिफ्यूज लार्ज बी-सेल लिम्फोमा एक तेजी से बढ़ने वाला कैंसर होता है और इसकी शुरूआत व्हाइट ब्लड सेल्स में होती है। ये इस तरह की बीमारी है, जिसमें लोगों की जान जाने का भी खतरा होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *