जब भी कोई बाहर से सामान खरीदता है तो वह सामान लेने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर देखता है और अगर एक्सपायरी डेट पास है तो वह नहीं लेता। कई बार घर में कुछ चीजें होती हैं जिनकी एक्सपायरी डेट तो निकल जाती हैं, लेकिन फिर भी हम सोचतें हैं कि क्या ये खाने लायक है कि नहीं, क्योंकि दिखने में सही लगती है।
आइए इसके बारे में जानकारी लेते हैं।

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट निकल जाने का बाद, आमतौर पर लोग ये सोचते हैं कि एक्सपायर होने के बाद भी प्रोडक्ट सेहत के लिए इतना नुकसानदायक नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि कई चीजों में एक्सपायरी डेट सेफ्टी से ज्यादा क्वालिटी की वजह से तय की जाती है। उदाहरण के लिए हो सकता है कि जब चीज एक्सपायर हो जाए तो चिप्स या बिस्किट करारे न रहें, लेकिन इसका यह भी मतलब नहीं कि इन्हें खाने से आप बीमार हो जाएंगे। अगर दूध या मांस हो तो वह जल्द खराब हो सकता है।

कौन सी चीजें नहीं होती हैं खराब

जानकारी के अनुसार भारर में लोग अक्सर गेहूं के आटे, बेसन, रिफाइंड फ्लोर और सूजी के पैकेटों का इस्तेमाल बिना एक्सपायरी डेट को ध्यान में रखते हुए करते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि दाल, पास्ता और चावल जैसे जल्दी खराब न होने वाले खाद्य पदार्थ अगर सूखे, हवादार कमरों में रखे जाएं तो वे एक्सपायरी डेट के बाद भी ठीक हालत में रह सकते हैं। नट्स, तिलहन और सूजी जैसी चीजों की शेल्फ लाइफ भी रेफ्रिजरेटर में रखने से बढ़ जाती हैं। मसालों सालों तक वह खराब नहीं होते हैं।

Expiry Date डालने के Factor

एक्सपर्ट का कहना है कि फूड पैकेजिंग की एक्सपायरी डेट कई कारणों द्वारा बनाई जाती है, जिसमें भोजन का प्रकार, उपयोग की गई पैकेजिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया और नियामक दिशानिर्देश शामिल हैं। किसी भी चीज का मैन्युफैक्चरर शेल्फ लाइफ जानने के लिए अलग-अलग स्टोरेज कंडीशन के हिसाब से ही टेस्ट और एक्सपेरीमेंट करते हैं। एक्सपायरी डेट इन्हीं परीक्षणों के आधार पर तय की जाती है। जिससे यह पक्का किया जाता है कि प्रोडक्ट एक्सपायरी डेट तक इस्तेमाल के लिए एकदम ठीक है और अच्छी गुणवत्ता वाला बना रहेगा। कई एक्सपर्ट का मानना है कि प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट उसकी सुरक्षा से ज्यादा उसकी क्वालिटी के लिए होती हैं। चीज खराब नहीं हुई है तो उसे खाना ठीक होगा। आगे उन्होंने कहा कि अगर इन चीजों को सही तरीके से न रखा जाए तो चीजों के खराब होने का डर बना रहता है।

लेकिन, इन सब चीजों के बाद यह पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है कि किसी भी चीज की डेट एक्सपायर होने के बाद आप उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *