पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों की हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं। वह यही चाहते हैं कि उनके बच्चे की डाइट अच्छी हो और वह स्वस्थ रहें। ऐसे में आप उनकी डाइट में हेल्दी फल और सब्जियां शामिल हो कर सकते हैं ताकि उन्हें पूरी मात्रा में पोषण मिल पाए। एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों को यदि नाश्ते में सुबह-सुबह कुछ खास फलों का सेवन बच्चों को करवाया जाए तो इससे न सिर्फ उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि उनकी सेहत में भी सुधार होता है। यहां तक कि पौष्टिक फल से दिन की शुरुआत करने से बच्चे सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे, लेकिन, पेरेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि आखिर सुबह के समय बच्चे को नाश्ते में क्या दिया जाना चाहिए? ताकि उनके स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़े। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे फल बताते हैं जिन्हें आप बच्चों को खिला सकते हैं।
सेब
यह कहावत तो आपने सुनी होगी कि रोज एक सेब खाएं और डॉक्टर से दूर रहें। यह कहावत बिल्कुल सही है। सभी डॉक्टर न सिर्फ बच्चों को बल्कि वयस्कों को भी रोजाना एक फल खाने की सलाह देते ही हैं। सेब फाइबर और विटामिन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आमतौर पर बच्चों को भी यह फल खाना पसंद होता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय से काटकर रखा हुआ सेब बच्चे को खाने के लिए न दें।

अंगूर
अंगूर को भी आप बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं। अंगूर भले ही साइज में छोटे होते हैं, लेकिन यह विटामिन से भरपूर होते हैं। अक्सर बच्चे इसे खाना भी पसंद करते हैं। इसमें एंटीऑसीडेंट्स, इंसॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है। यह आंखों की हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। यही नहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो यह फल कार्डियोवस्कुलर और ब्रेन हेल्थ में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है।
संतरे
मानसून के दिनों में सबको संतरा का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन-सी का बेहतर स्रोत है। इसका सेवन करने से बीमार होने का जोखिम होता है। यहां तक कि सर्दी-जुकाम और बुखार से भी बचाव संभव होता है। संतरे में विटामिन के अलावा मिनरल्स और फाइबर भी मौजूद होते हैं। बच्चों के लिए यह अच्छा फल है, क्योंकि इसको पचाया जाना भी आसान होता है।

केला
बच्चों को सुबह नाश्ते में केला जरूर खिलाएं। यह बहुत ही अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। यह कमजोर बच्चे का वेटगेन करने में भी मददगार माना जाता है। केले में काफी ज्यादा मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है। इसका सेवन करने से बच्चा पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकता है और यह फल इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होता है।
बेरीज
बेरीज में भी कई तरह के बेरीज शामिल होते हैं, जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रस्पबेरी। ये सभी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स का बेहतर स्रोत मानी जाती हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। बच्चों को नाश्ते में बेरीज खिलाने से उनके बीमार होने की फ्रिक्वेंसी कम होती है। इसके अलावा, यह फाइबर का अच्छा स्रोत है लेकिन, कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, इस बारे में एक बार एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

