जीवन में कब, कहां और कैसे कोई मुसीबत आ जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही एक खौफनाक और दुर्भाग्यपूर्ण मामला अमेरिका के लास वेगास में सामने आया है, जहां एक फाइव स्टार होटल में ठहरे एक शख्स के प्राइवेट पार्ट पर बिच्छू ने डंक मार दिया। इस घटना के बाद न सिर्फ उस शख्स की शारीरिक स्थिति प्रभावित हुई, बल्कि उसकी शादीशुदा जिंदगी भी बुरी तरह बर्बाद हो गई। इस दुखद अनुभव के बाद, पीड़ित शख्स ने होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें होटल की लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

इस शख्स का नाम माइकल फार्ची (Michael Farchi) है, जो दिसंबर 2023 में लास वेगास के प्रतिष्ठित होटल, वेनेशियन रिजॉर्ट (Venetian Resort, Las Vegas) में ठहरा हुआ था। एक रात अचानक उसके प्राइवेट पार्ट में तीव्र दर्द हुआ, जिससे उसकी नींद टूट गई। जब उसने दर्द के स्रोत की जांच की, तो उसे बिच्छू नजर आया, जो उसके प्राइवेट पार्ट में लगातार डंक मार रहा था। फार्ची के अनुसार उसे हाथ और कमर के क्षेत्र में भी कई बार चुभन महसूस हुई।

होटल के खिलाफ केस दर्ज

इस भयावह घटना के बाद फार्ची ने होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि होटल अपने कमरे को कीड़े-मकोड़ों और कीटों से मुक्त रखने के अपने कर्तव्य में विफल रहा। फार्ची का दावा है कि इस घटना के बाद उन्हें पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) और इमोशनल ट्रॉमा का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पत्नी ने भी आरोप लगाया है कि इस घटना की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। फार्ची का कहना है कि बिच्छू के डंक की वजह से उनके फिजिकल रिलेशन में भी समस्या आ गई है।

फार्ची के वकील ने क्या बताया

इस मामले में फार्ची के वकील ब्रायन विराग ने बताया कि होटल को पहले से इस बात की जानकारी थी कि वहां जहरीले औराग ने यह भी बताया कि जब फार्ची ने इस घटना के बारे में होटल के कर्मचारियों को बताया, तो उन्होंने इस गंभीर स्थिति को हल्के में लेते हुए मजाक बनाया

बिच्छू के काटने से शख्स की शादीशुदा जीवन प्रभावित

घटना के बाद फार्ची बको समरलिन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दर्द निवारक दवाएं दी गईं और ट्रीटमेंट किया गया। इसके बाद उन्हें UCLA मेडिकल सेंटर में भी भर्ती किया गया, जहां उनके शारीरिक चोटों की पुष्टि की गई और ताया गया कि उन्हें इरेक्शन की समस्या भी हो गई है। फार्ची ने बताया कि इस घटना ने उनके परिवार, उनके काम और उनके पूरे जीवन पर गहरा असर डाला है।

इसलिए उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फार्ची चाहते हैं कि उन्हें इस घटना से हुए मानसिक तनाव, शारीरिक पीड़ा और जीवन के आनंद की हानी के लिए उचित क्षतिपूर्ति मिले। उनका मुकदमा होटल की लापरवाही को उजागर करता है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि भविष्य में कोई और व्यक्ति इस तरह की घटना का शिकार न हो।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *