जन्म के साथ ही शिशु कई हरकत करता है जिसका न्यू पेरेंट्स को ज्यादा ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। सोते हुए अचानक से रोने लगना और कई बार अपनी उंगलियों को चूसना ऐसी हरकत हर एक बच्चा करता ही है, लेकिन कई बार बच्चा ऐसी हरकत भी करने लगता है जिसे देखकर पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं। इन्हीं में से एक है नींद में शिशु का झटके लेना। आपने देखा होगा जब शिशु बहुत छोटा है तो नींद में सोते हुए अपने हाथ और पैर को झटका देकर हिलाता।

पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C_NwwtKy-p_/?utm_source=ig_web_copy_link

शिशु को नींद में ऐसी हरकत करता देख पेरेंट्स काफी परेशान हो जाते हैं और वह घबरा जाते हैं। शिशु के नींद में झटका लेने की परेशानी को नए माता-पिता कई बार मिर्गी का झटका भी समझ लेते हैं और उनके मन में बहुत सारे नेगेटिव ख्याल आते हैं। ऐसे में हर पेरेंट्स यह जानना चाहते हैं कि शिशु को नींद में झटके क्यों आते हैं और कब उन्हें घबराने की जरूरत होती है। न्यू पेरेंट्स के इन सभी सवालों का जवाब हम एक्सपर्ट्स से जानते हैं। आइए जानें।

सोते वक्त इसलिए आते हैं शिशु को झटके

दिनभर बच्चे खेलते हैं और बाहर की चीजों को देखकर सीखने की कोशिश भी करते हैं। इन चीजों को बच्चा नींद में भी महसूस करता है, जिसके कारण वह झटके ले सकता है।

कई बार दिनभर की थकान और मांसपेशियों की ऐंठन के कारण भी बच्चा सोते समय झटके दे सकता है। रात को यदि आप बच्चे को सुकून की नींद सुलाना चाहते हैं तो सोने से पहले उसके हाथ व पैर की अच्छे से मालिश करें। इसके अलावा उनके सिर में भी हल्के हाथों से मसाज करें।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शिशु का नींद में झटके लेना एक सामान्य प्रक्रिया ही है। झटके लेने के अलावा शिशु यदि नींद में एक हाथ या पैर को लगातार 5-10 मिनट तक हिलाता है, तो यह भी बिल्कुल सामान्य बात ही है। शिशु का सोते समय झटने लेना उनके मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकसित होने का एक बड़ा संकेत है। ऐसे में पेरेंट्स को बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है।

एक्सपर्ट की मानें तो नींद न पूरी होने के कारण भी सोते समय बच्चे झटके लेते हैं। दरअसल, जब बच्चा गहरी नींद में नहीं सो पाता है और थोड़ी-थोड़ी आंखों को खोलकर आसपास की चीजों को महसूस करने की कोशिश करता है तो भी उसका शरीर आपको झटका देता हुआ लग सकता है।

इस उम्र तक नींद में झटके लेता है शिशु

न्यू पेरेंट्स को गाइड करते हुए एक्सपर्ट्स ने कहा कि जन्म के बाद 1 साल तक शिशु रात को नींद में झटके और हाथ-पैर हिलाने की प्रक्रिया को दोहरा सकता है। इसमें पेरेंट्स को परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, यदि बच्चा लंबे समय तक ऐसा करता है तो पेरेंट्स को सोते समय उसका एक वीडियो बनाना चाहिए और इस विषय पर घर के नजदीकी अस्पताल में मौजूद किसी चाइल्ड स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *