आये दिन कोई न कोई बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले ही लेती है। अब ऐसे में बिहार में सरकार की तरफ से वहां के सभी सिविल सर्जन को निमोनिया की नई वैक्सीन लगाने के निर्देश जारी किये हैं। आपक बता दें बच्चों की मौत के सबसे बड़े कारण निमोनिया से बचाव के लिए देश में ज्यादा प्रभावी नई निमोनिया कांज्युकेटेड वैक्सीन (पीसीवी)-14 लगा जून में लगाई जाएगी। वहीँ बिहार के पटना शहर में जून महीने से ये वैक्सीन उपलब्ध होगी। फिलहाल अभी वहां के अस्पतालों में पीसीवी-10 वैक्सीन दी जा रही है।

पीसीवी-10 होगी प्रभावी

दरअसल पीसीवी-10 वैक्सीन 10 तरह के निमोनिया सीरोटाइप पर काफी effective है। लेकिन नई वैक्सीन 14 सीरोटाइप के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। ये वैक्सीन को हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इसकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय लेवल पर है।

इस प्रकार दी जाएगी निमोनिया की नई वैक्सीन

नई वैक्सीन भी 6 व 14 सप्ताह में दी जाएगी और तीसरी बूस्टर डोज नौ माह पर दी जाएगी। बता दें टीकाकरण के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रामरतन ने इस बारे में सभी सिविल सर्जन को पत्र लिख कर जानकारी दी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसपी विनायक ने पुरानी वैक्सीन के बारे में बताया कि वह इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद नई वैक्सीन पीसीवी-14 सभी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। पीसीवी-10 न्यूमोकोकल वैक्सीन 1, 5, 6ए, 6बी, 7 एफ, 9 वी, 14, 19ए, 19एफ व 23एफ सीरोटाइप पर प्रभावी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *