मैंगो जूस का टेट्रा पैक पीना कई लोगों की आदत होती है, खासतौर पर गर्मियों में, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने इस जूस के पीछे की सच्चाई उजागर कर दी है। एक फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर ने जूस प्रोसेसिंग प्लांट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से मैंगो जूस तैयार किया जाता है। इसमें एक पीले रंग के लिक्विड को बड़े मिक्सर में डाला जाता है, जिसके बाद उसमें लाल और ऑरेंज फूड कलर, चीनी की चाशनी, और अन्य केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को प्लास्टिक पेपर पैकेट की बोतलों में भरा जाता है और फिर इन्हें बड़े डिब्बों में पैक कर बाजार में बेचने के लिए भेजा जाता है।
वीडियो हुआ वायरल
https://www.instagram.com/reel/C7bNyMHSbpH/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में यह साफ नजर आता है कि जूस में आम की मात्रा बहुत कम या न के बराबर होती है। जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, लोगों ने इंटरनेट पर इसे देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। बहुत से लोगों ने इस वीडियो को देखकर जूस पीने की अपनी आदतों पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “मैंने बहुत सी ऐसी चीजों की लालसा छोड़ दी है जो पहले मुझे स्वादिष्ट लगती थीं। अब मैं पैकेट वाला जूस नहीं पीता।”
कई यूजर्स ने पूछा कि आम का गूदा कहां है, जबकि किसी ने इसे ‘धीमा जहर’ तक कह डाला। कुछ लोगों ने इस वीडियो के बाद जूस खरीदना बंद कर दिया। यह वीडियो दिखाता है कि हमें अपने खाने-पीने की चीजों को लेकर सतर्क रहना चाहिए और उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
