पूरे वर्ल्ड में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को डेंगू के दूसरे टीके को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा कदम है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को डेंगू के मच्छर से होने वाले बुखार में निजात दिलाए का काम करेगा। बता दें कि इस साल पहले ही पूरे अमेरिका में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है।
ऐसे में बुधवार को संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि उसने जापानी फार्मास्युटिकल टाकेडा द्वारा बनाई गई डेंगू वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, जिसमें डेंगू की उच्च दर वाले क्षेत्रों में रहने वाले छह से 16 साल के बच्चों में इसके उपयोग की सिफारिश की गई है। दो खुराक वाला टीका चार प्रकार के डेंगू से बहकने का काम करेगा।
ये वैक्सीन गरीब देशों में भी होगी उपलब्ध
बता दें टाकेडा की डेंगू वैक्सीन को पहले 2022 में यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा मंजूरी मिली थी। वहीँ अब WHO की मंजूरी का मतलब कि दानकर्ता और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां गरीब देशों के लिए वैक्सीन खरीद जल्दी ही सकती हैं। अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि लोगों को डेंगू से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती होने से रोकने का काम करेगा। लगभग 84 प्रतिशत और लक्षणों को रोकने में लगभग 61 प्रतिशत प्रभावी मानी गयी है।
पूरे वर्ल्ड में होगा इस वैक्सीन का विस्तार
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने डेंगू के लिए इस वैक्सीन को अधिकृत किया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित पहला टीका सनोफी पाश्चर द्वारा बनाया गया था, जो बाद में उन लोगों में गंभीर डेंगू के खतरे को बढ़ाता पाया गया जो पहले इस बीमारी से संक्रमित नहीं थे। वहीँ अब इस वैक्सीन को पूरे वर्ल्ड में भेजा जायेगा।
