अपनी खुशहाल जिंदगी के लिए दिल को स्वस्थ रखना जरुरी होता है। दिल का स्वास्थ्य खराब होने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं होनी लगती हैं। रोजमर्रा के खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, नींद की कमी, स्ट्रेस दिल की बीमारियां बढ़ने का प्रमुख कारण है। तो चलिए आज आपको 5 ऐसी आदतों के बारें में बताते हैं जिससे सावधान रहकर आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

आजकल के लाइफस्टाइल दिल की बीमारियों का मुख्य कारण है। फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल होता है, जो दिल की बीमारी का मुख्य कारण होता है। इसलिए अपनी डेली रूटीन में नियमित एक्सरसाइज की आदत डालें और इसके लिए आप वॉक, योग, तैराकी, साइकिलिंग भी कर सकते हैं।

ज्यादा तनाव

आज के दौर में तनाव हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन बहुत ज्यादा तनाव हमारे दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। तनाव लेने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बनता है जो कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को बढ़ाता है। तनाव को कम करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्रॉपर नींद लें।

रेगुलर हेल्थ चेकअप न करवाना

रेगुलर हेल्थ चेकअप भी हमारे लिए बहुत जरूरी है। हेल्थ चेकअप कराने से हमें हार्ट डिजीज का आसानी से शुरू में ही पता चल जाता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए बहुत जरुरी है। हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल हृदय संबंधी शुरुआती बीमारियां है। रूटीन चेकअप से हम इसे कंट्रोल में रख सकते हैं।

अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स

ऐसा कहा जाता है कि हम जो खाते हैं, हम वही बनते हैं। हमारे खाने-पीने का सीधा संबंध हमारे हार्ट से है। अनहेल्दी और प्रोसेस्ड फूड्स हमारे दिल के दुश्मन हैं। ऐसे फूड्स खाने से हमें ओबेसिटी, ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पर्याप्त नींद न ले पाना

हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी खाना पीना है, उतनी ही जरूरी नींद भी है। स्वस्थ ह्रदय के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। कई स्टडी से ये बात भी सामने आई है कि रोजाना लगातार 7 घंटे से कम सोने पर कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो लोग पूरी नींद नहीं लेते, उन्हें ह्रदय रोग होने का खतरा ज्यादा रहता हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *