जैसे कि महिलाओं में पीरियड्स होना नेचुरल है ठीक उसी तरह एक टाइम पर मेनोपॉज स्टेज से भी महिलाएं गुजरती है। बता दें कि मेनोपॉज यानी महिलाओं में पीरियड हमेशा के लिए बंद होने की प्रोसेस है। वहीं महिलाओं में आमतौर पर यह फेज 40-50 साल की उम्र में शुरू होता है।
लेकिन कुछ स्टडी के मुताबिक धूम्रपान करने वाली महिलाओं में अन्य महिलाओं की तुलना में जल्दी मेनोपॉज होने का खतरा अधिक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक समय से पहले मेनोपॉज शुरू होने से महिलाओं के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं स्मोकिंग और मेनोपॉज के बीच का कनेक्शन क्या है और यह हेल्थ के लिए किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।
स्टडी में क्या पाया गया
स्टडी के मुताबिक जो महिलाएं स्मोकिंग करती हैं उनमें मेनोपॉज अन्य महिलाओं की तुलना में 1 से 2 साल पहले आ सकता है। जितनी ज्यादा सिगरेट पी जाती है उतना ही जल्दी मेनोपॉज आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं स्मोकिंग करने वाली महिलाओं में हड्डी टूटने का खतरा भी बहुत अधिक होता है।
क्या है स्मोकिंग और मेनोपॉज के बीच का कनेक्शन
सिगरेट जिस तरह से फेफड़े के लिए खतरनाक है ठीक उसी तरह यह महिलाओं में जल्दी मेनोपॉज की वजह बन कर उनकी हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। दरअसल सिगरेट में निकोटीन नाम का पदार्थ होता है जो महिलाओं के ओवरी को कमजोर बनाता है। जिस बवजह से महिलाओं में फीमे एग्ज (female eggs) कम बनते हैं और मेनोपॉज जल्दी आ जाता है।
इसके अलावा स्मोकिंग करने से शरीर में एस्ट्रोजन नाम के हॉर्मोन भी कम बनता है। एस्ट्रोजन हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है और हार्ट की बीमारियों से भी बचाता है। इस हार्मोन की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दिल की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।
कैसे करें बचाव
डाइट में संतुलित फूड आइटम्स को शामिल करें
स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करें
स्मोकिंग की आदत को हमेशा के लिए छोड़े
